तैयार हो चूका है एक और हाईटेक एक्सप्रेस-वे , PM मोदी जल्द करेंगे लोकार्पण : सामने आयी Photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 मार्च को बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। 118 किलोमीटर लंबे हाइवे को करीब 8480 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इससे दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम घटकर आधा हो जाएगा।

अभी बेंगलुरु से मैसुरु पहुंचने में 3 घंटे लगते हैं, लेकिन यह हाईवे शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ 75 मिनट में तय की जा सकेगी।

इस साल छठी बार पीएम मोदी कर्नाटक जा रहे हैं। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस कारण यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

इसके अलावा पीएम मोदी कर्नाटक में होसापेट रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। इस स्टेशन को हम्पी के स्मारकों की तर्ज पर डेवलप किया गया है।

वे मैसूर-खुशालनगर फोर लेन हाईवे का शिलान्यास भी करेंगे। 92 किलोमीटर का यह हाईवे 4,130 करोड़ में तैयार किया जाएगा। इस परियोजना से बेंगलुरु के साथ खुशालनगर की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

 118 किलोमीटर लंबी परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है. बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे के बनने से बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे से घटकर केवल 75 मिनट रह जाएगा. यह इलाके में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक औजार के रूप में कार्य करेगा.

यह बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एनआईसीई रोड के पास से शुरू होता है। यह मैसूर में बाहरी रिंग रोड जंक्शन के पास खत्म होता है। इसके ज्यादातर हिस्से वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं।

 बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे में 8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर, नौ बड़े पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास, चार रोड-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और पांच बाईपास शामिल हैं. इस एक्सप्रेसवे में बिदादी (7 किमी.), रामनगर और चन्नापटना (22 किमी.), मद्दुर (7 किमी.), मांड्या (10 किमी.) और श्रीरंगपटना (7 किमी.) जैसे छह बाईपास शामिल हैं.

इस एक्सप्रेसवे पर 8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर, नौ बड़े पुल, 42 छोटे पुल, 64 अंडरपास, 11 ओवरपास, चार रोड-ओवर-ब्रिज और पांच बाईपास बनाए गए हैं।