बिहार के हाजीपुर में HDFC बैंक से एक करोड़ 19 लाख रुपये की लूट, बोरे में पैसा भर ले गए अपराधी
इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के हाजीपुर शहर से आ रही है जहाँ लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक को निशाना बनाया है, दिन के उजाले में लूटेरे ने हथियार पर बल पर एक करोड़ से भी अधिक रूपए लूट लिए। जिस ब्रांच में इस घटना को अंजाम दिया गया है वहां से थोड़ी दूर पर ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद मंत्री का आवास है, जिसके कारण यह पूरा इलाका VVIP जोन में आता है, इसके बाद भी लुटेरे ने बैंक लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए।
बोरे में पैसा भरकर भागे
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि आज सुबह बैंक खुलते ही जढुआ स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में पांच नकाबपोश अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर ग्राहक और बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। वहां मौजूद लोग कुछ एक्शन ले पाते देखते ही देखते सभी अपराधी एक करोड़ 19 लाख रुपये लूट कर वह से फरार हो गए। अपराधी बैंक से बोरे में पैसा भरकर फरार हुए।
घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस बल शाखा पहुंचकर इस सम्बन्ध में जाँच शुरू कर दी है, बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है वहीं जिले के सभी थाना की नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी है।
पुलिस तंत्र को चुनौती
आपको बता दे कि कुछ ही महीने पहले हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर ही बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने एक्सिस बैंक की शाखा से करीब 43 लाख रुपये लूट लिए थे और आज की यह घटना उस बैंक से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

