दिवाली से पहले बिहार में पटाखों पर लगा बैन, पटना समेत इन शहरों में छठ और दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी
दशहरा खत्म हो चूका है और अब दिवाली काफी नजदीक है। ऐसे में बिहार में पटाखों के इस्तेमाल पर कड़ा बैन लगाया गया है। बिहार के शहरों में इस बार दिवाली 2023 बिना आतिशबाजी के ही मनेगी।
बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला किया गया है। हालाँकि कुछ जगहों पर इस बार भी सर्शत आतिशबाजी की अनुमति होगी।
बिहार के चार शहरों में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध

दरअसल दीपावली व छठ पर्व में पटाखा फोड़ने पर बिहार के चार शहरों में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन 4 शहरों में राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, गया और हाजीपुर शामिल है।
बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा है कि पटाखों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न प्रकार के रसायन व भारी धातुओं से कई तरह के वायु व ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न होते हैं। इससे कई तरह की परेशानी हाेती है, जैसे- ह्रदय संबंधित परेशानी, बेहरेपन, अप्राकृतिक आपदा और मोतियाबिंद डिप्रेशन आदि।
इसके अलावा शहर में वायु गुणवत्ता की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध केंद्र सरकार ने आमजनों के स्वास्थ्य व प्रदूषण के संदर्भ में लिया गया है। वहीं राज्य के अन्य शहर में भी मात्र ग्रीन पटाखे का उपयोग करने की अनुमति दी गयी है।
पटाखा कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
आपको बता दें कि दिवाली नजदीक आते ही पटाखों के कारोबार ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। वहीं वाणिज्यकर विभाग भी इन पटाखा कारोबारियों को लेकर लगातार सक्रिय है। पटाखा का व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी है।
हाल ही में पटना समेत राज्य के 12 जिलों के 21 पटाखा व्यवसायियों के खिलाफ वाणिज्यकर की छापेमारी की गई। जिसमें कुल 8.57 करोड़ का माल जब्त किया गया था। पटना समेत राज्य के 12 जिलों के 21 पटाखा व्यवसायियों के खिलाफ वाणिज्यकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी।
ये सभी ऐसे कारोबारी थे जो लाखों-करोड़ों के पटाखे की खरीद की थी। लेकिन उनके द्वारा बिक्री काफी कम दर्शायी गयी थी। विभाग ने इस कार्रवाई के लिए 27 संयुक्त दलों का गठन किया, जिनमें 81 पदाधिकारी शामिल थे।
देर रात तक विभागीय पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण की कार्रवाई की गयी थी। टीमों ने पटना, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सीवान, पूर्णिया, दरभंगा, गया, भालपुर, नालंदा, भोजपुर, सहरसा और वैशाली जिलों के प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
कई जिलों का AQI खराब लेवल पर पहुँचा
इसके अलावा बिहार में प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो इन दिनों पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों का AQI खराब लेवल पर पहुंचने लगा है। वहीं पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे तीन कारखानों को बंद तक करने के आदेश दिए गए हैं। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।
और पढ़े: बिहार वासियों के लिए खुशखबरी! अगले 3 साल में 2500 बसों का गिफ्ट; सरकार की बड़ी घोषणा

