ऐसा था बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी के शादी का अरेंजमेंट, अशीर्वांद देने पहुंचे CM नितीश
बिहार के पटना के चक बैरिया स्थित द विश्वनाथ फार्म्स में पूर्व सांसद आनंद मोहन की इकलौती बेटी सुरभि आनंद की शादी हो चुकी है। इसके लिए फार्म्स को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी में आने वाले VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए अलग से प्रबंध था।

वेन्यू में होने वाली इस बड़ी शादी में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। आनंद मोहन ने पहले भी यह कहा था कि बेटी की शादी में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

शादी में आने वाले गेस्ट्स के लिए 100 से ज्यादा व्यंजनों को बनाया गया। इसमें बारातियों के लिए केवल शाकाहारी व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। इसमें मॉकटेल से लेकर खाने में कई तरह के वेज आइटम्स तैयार हुए थे।

इसके अलावा आनंद मोहन की तरफ से आने वाले 10 हजार से अधिक गेस्ट्स के लिए कई तरह की मिठाइयां बनाई गई। साथ ही मेन कोर्स के लिए नॉन वेज के कई आइटम्स तैयार किए गए।

शादी की सजावट की बात करें तो फार्म्स को लाखों के फूलों और पर्दे से सजाया गया है। परिवार के लोगों की देख-रेख में शादी की पूरी तैयारी की गई है। फार्म्स में शादी की तैयारी पिछले 2 दिनों से चल रही थी।
30 प्राइवेट बाउंसर, 100 कार्यकर्ता देख रहे थे अरेजमेंट
बुधवार दोपहर 1 बजे ही आनंद मोहन के परिवार के सभी सदस्य विश्वनाथ फार्म पहुंच गए थे। विश्वनाथ फार्म्स में शादी की देख-रेख में 100 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं।

इन्हें I-CARD भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ 30 प्राइवेट बाउंसर VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए।वहीं जीरो माइल से फार्म्स तक सैकड़ों सरकारी सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।
कैटरिंग संभाल रहे थे 500 लोग

500 लोग कैटरिंग और हलवाई के काम में जुड़े हैं। मिठाई बनाने का काम भी पिछले दो दिनों से ही लगातार चल रहा था। इसमें मिठाई की संख्या लाखों में बताई जा रही है।
शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री
सुरभि आनंद और राजहंस के विवाह समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार भी पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने नए जोड़े को अपना आशीर्वाद भी दिया।

View this post on Instagram


