मिलिए बिहार के BA पास चिकन वाला से, 5 महीने में किया15 लाख का कारोबार

BA pass chicken wala from Bihar

आत्मनिर्भर भारत को सच बनाने का सपना लिए भागलपुर के दो युवा, बीए पास चिकेन स्टॉल लगाकर हर महीने 3 लाख का कारोबार कर रहे हैं।

BA pass chicken wala from Bihar
स्नातक दाे दाेस्ताें ने शुरू किया स्टार्टअप

कहानी आज से कई साल पहले ही शुरू हो गई थी। जब दो दोस्त आनंद कुमार (25) और शुभम आनंद (25) ने स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान ही ये ठान लिया था कि बड़े होकर साथ में खुद का बिजनेस स्टार्ट करना है।

60 हज़ार के लोन से किया शुरुआत

दोनों बड़े होते है। आनंद पढ़ाई करने दिल्ली यूनिवर्सिटी जाता है तो दूसरा दोस्त शुभम भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद फिर एक साथ आते है। फिर घर से परिपूर्ण होने के बावजूद वे लोग अपने घर से आर्थिक मदद नहीं लेते है।

BA pass chicken wala from Bihar
अब शहर में खुला बीए पास चिकन वाला स्टॉल

60 हजार रुपये लोन लेकर दोनों भागलपुर में BA पास चिकेन चावल का स्टॉल पहले ठेले पर लगाते हैं। फिर बाद में जेएलएनएमसीएच के सामने स्थाई स्टॉल लगाते है। आलम ये है कि उनके स्टॉल पर हर दिन तकरीबन 100 से 150 लोग खाना खाते हैं।

दिल्ली के दुकान वाले से मिली प्रेरणा

आनंद बताते है कि जब वो दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। उनके कॉलेज के सामने एक डोमिनोज पिज्जा का शॉप था, तो ठीक उसके नीचे 30 रुपए में भर पेट कचोरी सब्जी खिलाने वाला स्टॉल।

BA pass chicken wala from Bihar
60 रुपए में परोस रहे हैं भोजन

आनंद ने देखा कि उसके स्टॉल पर काफी लोगो की भिड़ रहती थी, आनंद ने सोचा कि वो भी चिकेन चावल का स्टॉल लगायेंगे,ताकि लोग काम पैसों में लोग भर पेट खाना खा सके।

महज ₹70 प्लेट मिलती है चिकन चावल

शुभम कहते हैं कि उनके स्टॉल पर 70 रुपए में दो पीस चिकेन और चावल की थाली आती है। लेकिन अगर कोई गरीब भी खाना खाने आता है तो उसे भी 40 रुपए में खिलाते है। हालांकि चिकेन और चावल के क्वांटिटी में कमी की जाती है।

BA pass chicken wala from Bihar
बीए पास चिकन वाला स्टाॅल चलाते अनंत और शुभम

शुभम कहते है कि उनके यहां अमीर गरीब सब तरह के लोग खाना खाने आते है। शुभम ने कहा कि उनके स्टॉल में खाने की हाइजीन का खास ख्याल रखा जाता है,ताकि लोगो के स्वाद के साथ साथ सेहत का भी ख्याल रखा जा सके।

15 लाख सिर्फ 5 महीने में

आनंद ने बताया कि उन्होंने मार्च के महीने में ठेले से बीए पास चिकन चावल की शुरुआत की थी। तब वे ठेले से शहर में घूम घूम कर दुकानदारों को खिलाते थे।

लेकिन फिर उन्होंने भागलपुर के जेएलएनएमसीएच के गेट के ठीक सामने स्थाई स्टॉल लगाने की सोची। धीरे धीरे कस्टमर भी जाम गए।

BA pass chicken wala from Bihar
लोन और दोस्तों की मदद से लगाया स्टॉल

अब रोजाना उनके दुकान पर 100 से 150 लोग खाना खाते है। रोजाना 10 से 12 हजार का कारोबार होता है। इस हिसाब से महीने का 3 लाख का कारोबार कर रहे हैं।

आनंद ने बताया कि पिछले 5 महीने में हमलोग ने लगभग 15 लाख का कारोबार किया है। कमाई के पैसों से हम अपने स्टॉल को बढ़ा रहे हैं। नए नए इक्यूमेंट्स जोड़ रहे है।

जरूरतमंदों को रोजगार सरकार से की निवेदन

आनंद और शुभम दोनो ने बताया कि उन्होंने अपने स्टॉल पर ऐसे लोगो को काम पर रखा है,जिन्हे रोजगार की सख्त जरूरत थी। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

BA pass chicken wala from Bihar
स्टार्टअप चला तो शहर में और स्टॉल खाेलेंगे

वे सरकार से अपने स्टॉल को और ज्यादा बढाने के लिए मदद चाहते है। उनका कहना है कि हम पूरे बिहार में लगभग 50 स्टॉल लगाना चाहते है। ताकि कम से कम 200 लोगो को रोजगार दे सके।

तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों आ चुके हैं स्वाद चखने

शुभम और आनंद की इच्छा है कि उनके स्टॉल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव आए। उनके स्टॉल पर चिकन चावल का स्वाद चखे।