अयोध्या से श्री राम मंदिर के गर्भगृह की तस्वीरें आई सामने, यहाँ विराजेंगे रामलला, देखे खूबसूरत तस्वीरें

ayodhya ram mandir garbha griha photos

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। मंदिर का निर्माण तेज गति के साथ किया जा रहा है। दिसंबर 2023 में मंदिर के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर भगवान राम अपने भव्य गर्भगृह में विराजमान होकर दिव्य दर्शन देंगे।

A grand temple of Maryada Purushottam Prabhu Shri Ram is being built in Ayodhya
अयोध्या में बन रहा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर

मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर हर राम भक्त लालायित रहते हैं। हर राम भक्तों के अंदर यह इच्छा होती है कि आखिर कितना बनकर तैयार हुआ मेरे प्रभु का भव्य मंदिर।

Every Ram devotee is eager about the progress of temple construction
मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर लालायित रहते हैं हर राम भक्त

इसके लिए समय-समय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मंदिर निर्माण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। लेकिन आज हम आपको राम मंदिर निर्माण से जुड़ी ऐसी तस्वीर से रू-ब-रू कराएंगे जिसे आज तक आपने नहीं देखा होगा।

Pictures of the grand Ram temple construction went viral
राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें वायरल

भगवान रामलला के मंदिर में चौखट बाजू संगमरमर के लगाए जा रहे हैं, जिसकी पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर हमारे पास है। संगमरमर के मंदिर के दरवाजे और खिड़कियों के चौखट बाजू होंगे तो रामलला के बहुप्रतीक्षित मंदिर में महाराष्ट्र की टिक यानी कि सागौन का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर में संगमरमर की चौखट बाजू की जो तस्वीरें सामने आई है वह बेहद खूबसूरत हैं।

Some pictures related to the construction of Ram temple
राम मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें

भगवान रामलला के मंदिर के भूतल यानी कि गर्भगृह समेत प्रथम तल का निर्माण कार्य लगभग 75% पूरा हो चुका है। जून माह से रामलला के मंदिर के भूतल की छत लगाए जाने का काम शुरू होगा।

The work of the first phase of Ram Mandir is almost 75 percent complete.
राम मंदिर के प्रथम फेज का लगभग 75 फीसदी कार्य पूरा

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का मंदिर अब आकार लेता दिखाई दे रहा है। मंदिर के प्रथम फेज का कार्य लगभग 75 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं 167 खंभे मंदिर में लगाए जाएंगे। मई और जून में भगवान राम के छत का निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा।

मंदिर निर्माण के पहले रामलला के आकार लेते हुए मंदिर की तस्वीरें लगातार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अधिकृत वेबसाइट और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है।

The grand Ram temple is being built in Nagara style
नागर शैली में बनाया जा रहा है भव्य राम मंदिर

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को नागर शैली में बनाया जा रहा है। जिसमें नागर शैली में मंदिर में लगाए जा रहे। बंसी पहाड़पुर के पत्थरों पर नक्काशी भी की जा रही है।

The wall is being constructed in the temple premises itself.
मंदिर परिसर में ही परकोटे का किया जा रहा है निर्माण

मंदिर परिसर में ही परकोटे का निर्माण किया जा रहा है। जहां भगवान राम के कुलदेवता के मंदिर बनाए जाएंगे इसके अलावा परकोटे में भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंगों का भी चित्रण किया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

भगवान राम लला के मंदिर का गर्भगृह अष्ट कोणीय होगा। मंदिर निर्माण के लिए समय सीमा तय की गई है। दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण की तिथि तय की गई थी।

The sanctum sanctorum in the Ram temple is now clearly visible taking shape
राम मंदिर में गर्भगृह अब आकार लेता साफ दिख रहा है

बाद में ट्रस्ट की बैठक के बाद सितंबर तक मंदिर निर्माण की समय सीमा तय कर दी गई। मंदिर निर्माण की प्रगति संतोषजनक है। जिसका समय समय पर ट्रस्ट के द्वारा वीडियो फोटो जारी करके जानकारी दी जाती है।

 

new ad of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट
new batch of bpsc
प्रमोटेड कंटेंट