GT vs LSG: आवेश खान ने दो “रॉकेट छक्के” से उड़ाया राशिद खान का होश, वीडियो हो रहा है वायरल

आईपीएल 2022 के 57 वें मुकाबले को जीतकर गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है, मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को 62 रनों से करारी शिकस्त दी। 145 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम महज 82 रनों पर ही सिमट गई।

फेल हुई लखनऊ की बल्लेबाजी

मुकाबले में लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई, टीम के 8 खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए दहाई आकड़े को भी न छू सके। दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर आवेश खान रहे जिन्होंने 4 गेंद में 12 रन बनाए जिसमें 2 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा।

आवेश खान ने जड़ दिए दो छक्के

उन्होंने राशिद खान को रिमांड पर लेते हुए शानदार छक्का जड़ हार्दिक के पसीने छुड़ा दिए, ओवर की  दूसरी गेंद पर पहला छक्का तथा तीसरी गेंद पर दूसरा छक्का लगाकर 2 गेंद पर 2 छक्के अपने नाम किये । हालाकिं इसी ओवर में राशिद  खान ने आवेश खान को आउट किया।

वायरल वीडियो

https://twitter.com/CricketIPL20/status/1524238625181167616

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए। जहां 63 रनों से साथ शुभमन ने क्लास पारी खेली। यहां टीम को तेज रन नहीं बल्कि एक सम्मानजनक स्कोर की तलाश थी जो शुभमन के बल्ले से निकली। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।