आशीष नेहरा का आलोचकों को करारा जवाब- विराट कोहली को मौके मिलेंगे, सीधे ड्रॉप नहीं किया जा सकता
पिछले कुछ समय से भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली ख़राब फॉर्म से गुजर रहे है। विराट कोहली पिछली चार इनिंग्स में 11, 20, 1 और 11 रन ही बना सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में कोहली ग्रोइन इंजरी के कारण हिस्सा नहीं थे और ये देखना बाकी है कि इस सीरीज के बाकी के दो मैचों में वह खेलेंगे या नहीं।
कोहली के चल रहे इस खराब समय में कई पूर्व दिग्गजों ने उन्हें टीम से बाहर करने की मांग को है। हाल ही मैं भारत के दिग्गज कप्तान कपिल देव ने भी उन्हें टीम से बाहर करने का बयान दिया था। उनके इलावा और भी कई खिलाड़ियों के बयान सामने आए थे। परंतु इसी बीच आशीष नेहरा ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि कोहली को अभी और भी मौके देने चाहिए।
आशीष नेहरा ने कहा, ”भले ही आप कोहली के कैलिबर के खिलाड़ी न हों तो भी चर्चाएं होंगी। जब आप खेल रहे होते हैं तो आप अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं और ड्रेसिंग रूम के बाहर के लोगों की तथाकथित ‘बाहरी आवाजें’ नहीं सुनते। यह महत्वपूर्ण है कि आपके साथी, प्रबंधन और चयनकर्ता आपका कैसे समर्थन कर रहे हैं…लेकिन हम बात कर रहे हैं विराट जैसे खिलाड़ी की। हां, यह कहीं नहीं लिखा है कि रन न बनाने पर भी वह भारत के लिए खेलते रहेंगे। लेकिन जब आपने अतीत में इतना कुछ किया है, तो आपको हमेशा अतिरिक्त मौके मिलेंगे।”
आशीष नेहरा ने आगे कहा, ”हर कोई उसकी उपलब्धियों और उसके पास मौजूद प्रतिभा को जानता है। 33 साल की उम्र में फिटनेस उनके लिए कोई समस्या नहीं है। सभी को उम्मीद है कि विराट जितनी जल्दी अच्छा आएगा उतना ही अच्छा होगा। उम्मीद करते हैं कि वेस्टइंडीज सीरीज के बाद हम एक अलग विराट को देखें। अगर वह एक महीने या पांच सप्ताह आराम करता है, तो यह उसके लिए मददगार होगा।”

