शिवानी जैसे सुन्दर पत्नी पाकर खुद को नसीबवाला मानते है अरविन्द अकेला कल्लू,देखे परिवार के साथ तस्वीर
भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपने अभिनय और गायकी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच उन्होंने शिवानी पांडे से शादी कर ली है।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। लोग इस नवविवाहित जोड़े पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। शादी के दिन अरविंद अकेला भाई से लिपटकर रोने लगा। यह एक भावुक पल था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अरविंद इस शादी से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी शिवानी पांडे के साथ फोटो शेयर की है। इसमें देखा जा रहा है कि कपल एक दूसरे के बेहद करीब पोज दे रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में इनके बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जो देखते ही बन रही है। इसमें वह अपनी दुल्हनिया पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अरविंद उन लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें शादी की बधाई दी। बता दें कि ये सभी तस्वीरें उनकी रिसेप्शन पार्टी की हैं।
शादी में देखने को मिला भावुक पल
गौरतलब है कि कल्लू अपनी शादी में काफी इमोशनल नजर आए। वह अपने बड़े भाई आशु बाबा से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगा। आशु बाबा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे शेयर करने के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

कल्लू की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, उनके फैंस जमकर फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

कल्लू ने कम उम्र में ही भोजपुरी सिनेमा में दस्तक दे दी थी। जिसके बाद उनकी गायकी लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करने लगी, आज उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होती है।
इस तारीख को होगा शादी
26 जनवरी को युवा दिलों की धड़कन और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने कई दिलों को तोड़ते हुए गर्लफ्रेंड शिवानी पांडेय के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बता दें कि कल्लू बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं तो वहीं शिवानी बनारस की रहने वाली है.

दोनों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बनारस में शादी रचाई. 24 जनवरी को कल्लू का तिलक हुआ था. वहीं, 28 जनवरी को यह कपल रिसेप्शन पार्टी देने जा रहा है, जिसमें कई सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया गया है

