ये है अरविन्द अकेला उर्फ़ कल्लू की पत्नी, जानिए इनके बारे में
आप सभी पाठकों के लिए हम कल्लू से जुड़ी रोचक एवं एक्सक्लूसिव जानकारियां लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि कल्लू की पत्नी शिवानी पांडेय कौन हैं? भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू ने मीडिया से अपने जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातें साझा की।
कल्लू बताते हैं कि फिल्मी दुनिया में काम करने के बाद भी उन्होंने अपनी रियल लाइफ में किसी मॉडल अथवा अभिनेत्री को जगह नहीं दी क्योंकि वो शुरू से चाहते थे कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला उनके माता-पिता ही लें। इसलिए एक साधारण परिवार की लड़की से शादी की।
View this post on Instagram
शिवानी यूपी के मऊ की रहने वाली हैं
कल्लू की पत्नी शिवानी पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के सवनी गांव की रहने वाली हैं। शिवानी के पिताजी का नाम संतोष पांडेय है जबकि माताजी का नाम नीलम पांडेय है। शिवानी एक भाई और एक बहन हैं।
शिवानी बड़ी हैं और उसके छोटे भाई का नाम रिशु पांडेय है जो फिलहाल बनारस में ही पढ़ाई कर रहा है। शिवानी का पूरा परिवार बनारस के बड़ी पट्टिया रोड स्थित अपने मकान में रहता है। शिवानी के परिवार का गांव पर बहुत कम आना जाना रहता है।
View this post on Instagram
शिवानी के चाचा सहित अन्य पाटीदार गांव सवनी में ही रहते हैं। कल्लू ने बताया कि शिवानी के पिताजी एक मध्यमवर्गीय व्यवसायी हैं। जिनका खुद का व्यवसाय बनारस में ही है। शिवानी एक पढ़ी लिखी लड़की हैं।
शिवानी ने काशी विद्यापीठ से बीकॉम की पढ़ाई इस बार फाइनल की है। उन्होंने बताया कि शिवानी अपना पढ़ाई आगे भी जारी रखेगी, उसे जितना पढ़ना होगा उसे पढ़ने दिया जाएगा।
शिवानी को फिल्मों में लाने का नहीं है इरादा
कल्लू ने बताया कि पत्नी शिवानी को फिल्मों में लाने का कोई सोच नहीं है। वह घर पर रहकर उनके माता-पिता की सेवा करेंगी और वे भोजपुरी इंडस्ट्री में फ़िल्म व एलबम बनाने का काम करते रहेंगे।
कल्लू ने बताया कि उन्होंने लव मैरिज नहीं की है बल्कि परिवार के इच्छा अनुसार माता-पिता के मन पसन्द लड़की शिवानी से अरेंज मैरिज काशी विश्वनाथ के पवित्र धरती पर की है।
View this post on Instagram
उन्होंने बताया कि साधारण लड़की के साथ उनकी शादी की चर्चा अंदरूनी रूप से परिवार में काफी पहले से ही चल रही थी, लेकिन इसको सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था।
कल्लू ने बताया कि शादी में अत्यधिक लोगों की भीड़ हो जाने पर व्यवस्थाएं गड़बड़ होने की संभावना थी। जिसको लेकर शादी के दिन तक गोपनीयता बरती गई।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि शादी के लिए काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से बेहतर कोई और जगह नहीं लगा। इसलिए उन्होंने शिवानी के साथ सात फेरे बनारस में ही लिए।


