2024 में बदल जाएगी बिहार के इस स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेगा हाईटेक सुविधा

ara railway station change in 2024

Bihar Devlopment: बिहार में इन दोनों विकास के कार्य तेजी से चल रहे हैं,चाहे वह केंद्र सरकार का काम हो या राज्य सरकार का दोनों तेज गति से पूरे राज्य भर में चल रहे हैं| इसी कड़ी में बिहार के एक रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने की बात कही जा रही है|

मिली रिपोर्ट के अनुसार बिहार के आरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर बहुत जल्द बदलने वाली है| स्टेशन को मॉडर्न बनाने का कार्य बहुत जल्द शुरू होने वाला है| राजधानी पटना के बाद मुगलसराय जाने के दौरान दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन के रूप में आरा रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा|

आरावासियों का सपना हुआ पूरा

नए साल में बिहार को विकास के क्षेत्र में कई सारे उपहार मिल रहे हैं| आपको बताते चले कि आरा रेलवे स्टेशन को विकसित करने की मांग पिछले कई सालों से लगातार की जा रही थी| इस खबर को सुनने के बाद आरा के सभी रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है|

रेलवे से आई रिपोर्ट के अनुसार यहां पर अभी कल तीन प्लेटफार्म है,जो कि विकसित होने के बाद इसकी संख्या 5 हो जाएगी। इसके साथ-साथ यहां से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होने वाला है। रेलवे का प्रयास है कि यहां से आसपास के सभी मुख्य शहर को जोड़ने वाली ट्रेन की शुरुआत की जाए।

ara railway station change in 2024

साल 2024 में मिलेंगे ढ़ेरो सौगात

बताते चले कि पूर्वी गुमटी पर लाइट और ओवर ब्रिज का कार्य को भी पूरा किया जाएगा। इसी के साथ-साथ साल 2024 में मुंडेश्वरी,बलिया,छपरा रेल लाइन का भी शिलान्यास किया जाएगा।

इसके साथ एक बड़ी खबर आपको बता दे की आरा में पटना राजधानी ठहराव व दिल्ली हावड़ा सूरत के लिए सीधी ट्रेन आ रहा स्टेशन से चलाई जाएगी। आपको बता दे कि अभी तक रेलवे के द्वारा इस पर किसी भी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

2023 भी रहा खास

इसी प्रकार बात करें साल 2023 की तो, यह साल भी आरावासियों के लिए बेहद खास रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो रेलवे के द्वारा टाटा आरा एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई थी।

वहीं आरा सासाराम लिंक परियोजना सासाराम के लिए मेमू ट्रेन सेवा संपूर्ण क्रांति का ठहराव और रांची एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन परिचालन शुरू हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि पिछले साल मध्य रेल के टॉप स्टेशन की सूची में आर शामिल हुआ था।

यह भी पढ़िए:Next Glass Bridge in Bihar : बिहार में बनेगा एक और मेगा ग्लास ब्रिज, जानिए कहां होगा निर्माण