लालू यादव से लेकर सनी देओल की मिमिक्री में माहिर है बिहार का अंश, सोशल मीडिया पर 4 लाख फॉलोवर्स

Ansh specializes in mimicry from Lalu Yadav to Sunny Deol

कहते हैं, बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उन पर भगवान की असीम कृपा होती है। ऐसा ही नन्हा बच्चा बिहार के मुजफ्फरपुर का है। जिस पर मां सरस्वती की अद्भुत कृपा है। वह सिर्फ 7 साल का है।

लेकिन, उसकी विलक्षण प्रतिभा देखकर आप दांतों तले अंगुली चबाने पर मजबूर हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं कांटी प्रखंड के अररा गांव के मनोज मिश्रा के बेटे अंश मिश्रा की। नन्हीं सी उम्र में ही उसने कई कमाल के कारनामे कर डाले हैं।

Ansh specializes in mimicry of many actors including Lalu Yadav to Sunny Deol
अंश लालू यादव से लेकर सनी देओल समेत कई अभिनेताओं की मिमिक्री करने में माहिर

आज हर कोई उसका दीवाना बनता जा रहा है। जो भी उसे एक बार सुनता है, बस तारीफों के पूल बांधने लगता है। अंश लालू यादव से लेकर सनी देओल समेत कई अभिनेताओं की मिमिक्री करने में माहिर है। हालांकि उसकी आवाज थोड़ी पतली है। लेकिन, जैसे-जैसे वह बड़ा होगा। आवाज भी बदलेगी।

पंक्षी की आवाज निकालने लगा, तब लगा पता

उसके पिता मनोज मिश्रा ने बताया कि वे लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे खुद प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। अंश ने एक वर्ष पूर्व अचानक से सुबह में कोयल की आवाज निकाली। उसे सुनते ही उन्हें अचरज हुआ।

उन्होंने फिर से उसे वहीं आवाज निकालने को कहा। उसने हूबहू कोयल की आवाज निकालकर सुना दिया। वह काफी अचंभित रह गए। फिर घर से अन्य सदस्यों को बुलाया और प्रतिभा से अवगत कराया।

Ansh Of Muzaffarpur Bihar
बिहार के मुजफ्फरपुर का अंश

घर का हर सदस्य चौंक गया कि आखिर ये कैसे कर सकता है? मनोज ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और उसे खूब प्रैक्टिस करने को कहा।

अचानक स्टेज पर चढ़कर गाने लगा गाना

अंश के पिता ने कहा कि वह गाना भी गाता है। जबकि सदियों से उनके परिवार के लोगों का गाना बजाना से कोई नाता नहीं रह। लेकिन, मां सरस्वती की उसपर विशेष कृपा है।

उसने जब जानवर और पंक्षियों के आवाज बेहतर ढंग से निकालना शुरू कर लिया तब उसकी एक और प्रतिभा सामने आई। एक दिन गांव में शादी थी। आर्केस्ट्रा ट्रॉली पर गाना बज रहा था।

तभी वह अचानक से ट्रॉली पर चढ़ गया और भोजपुरी गाना गाने लगा। यह देखकर भी वे काफी अचंभित हुए थे। फिर उसने एक के बाद एक कई गाने गाए।

35 बच्चों में से हुआ था चयन

गांव में एक स्कूल पर सोशल साइट MOj के मेंबर आए थे। वे बच्चों का ऑडिशन ले रहे थे। इसमें अंश भी शामिल हुए था। करीब 35 बच्चों में से उसका चयन हुआ था। आज MOj पर उसके चार लाख फॉलोवर हैं। उसका खुद का अपना यू ट्यूब चैनल भी है।

अभी से करता है स्टेज शो

मनोज कहते हैं, वह अभी से स्टेज शो करता है। हाल में 8 मई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में उसने गाना गाया था। आगे भी उसके कई कार्यक्रम हैं। वह मिठनपुरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छठी क्लास में पढ़ता है।

हालांकि ये उनके वश की बात नहीं थी। क्योंकि उनकी आर्थिक हालत खराब है। पर एक महिला जो पटना की रहने वाली है। उन्होंने उसका एडमिशन उस स्कूल में कराया है। वे लोग एक संस्था चलाते हैं।

इनकी करता है मिमिक्री

मनोज बताते हैं, वह लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, नाना पाटेकर, रवि किशन, शाहरुख खान, सनी देओल, असरानी, धर्मेंद्र समेत कइयों की मिमिक्री करता है। इसके अलावा गधा, घोड़ा, बकरी, भेड़िया, कोयल समेत कई जानवर और पंक्षियों की आवाज भी निकालने में माहिर है।