बिहार की बेटी अनन्या को अमेरिकी कंपनी ने दिया 28 लाख का पैकेज, इस सफलता पर मिल रही बधाई

Ananya Got 28 Lakh Package From American Company

बिहार के जमुई जिले के सबसे पिछड़ा प्रखंड अलीगंज के दरखा गांव निवासी रामाशीष कुमार की बेटी अनन्या वर्मा को अमेरिका की कंपनी विजा ने सालाना 28 लाख के पैकेज का आफर दिया है।

अनन्या के पिता रामाशीष कुमार मूल रूप जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव के हैं। वो दिल्ली नगर निगम में स्टेनोग्राफर हैं।

अनन्या डीएवी पब्लिक स्कूल दिल्ली से इंटर पास कर इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी-टेक किया है।

लोगों ने सफलता पर दी बधाई

Americas company Visa offered Ananya Verma a package of 28 lakhs annually
अनन्या वर्मा को अमेरिका की कंपनी विजा ने सालाना 28 लाख के पैकेज का आफर दिया

इस सफलता पर पिता रामाशीष कुमार, माता निवेदिता वर्मा काफी खुश हैं। उसकी इस सफलता पर समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र पासवान उर्फ गुरुजी, महिला नेता, पूर्व जिप प्रत्याशी शीलू देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी कुशवाहा सहित अन्य ने बधाई दी है।

प्रथम बैच के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन

वहीँ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई के प्रांगण में प्रथम बैच के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ विमल कुमार ने बताया कि प्रथम बैच सत्र 2018 से 2022 तक के छात्र छात्राओं को महाविद्यालय प्रशासन और नए छात्र छात्राओं के द्वारा विदाई दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रथम सत्र के छात्र छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जब इस कालेज की शुरुआत हुई थी तो पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

Farewell ceremony of first batch students organized in the courtyard of Government Engineering College Jamui
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई के प्रांगण में प्रथम बैच के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन

धीरे-धीरे यहां पर प्रयोगशाला और कर्मशाला की स्थापना हुई। जिसका लाभ अब सभी विद्यार्थी सही तरीके से उठा रहे हैं।

महाविद्यालय परिवार इन सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।मौके पर डा भुपाल कुमार, राजीव कुमार,अमरेंद्र कुमार, नितीश कुमार, चंदन कुमार,आशीष कुमार, मुकेश कुमार, वेद प्रकाश के अलावे दर्जनों शिक्षक और कर्मी मौजूद थे।

perfection ias bpsc toppers
प्रमोटेड कंटेंट