पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी की शादी आज, शामिल होंगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 10 हजार से अधिक गेस्ट्स

Anand Mohan daughter Surabhi Anand wedding today

बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की बुधवार को शादी है। आपको बता दे की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

सुरभि की बारात बिहार के मुंगेर से आएगी। सुरभि और राजहंस की शादी के लिए 17 एकड़ में फैले विश्वनाथ फार्म्स को सजाया गया है। शादी में आने वाले मेहमानों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह का व्यंजन परोसा जाएगा।

Anand Mohans daughter Surabhi Anands wedding today
आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी आज

शादी के लिए तीन लाख रसगुल्ले भी बनाए गए हैं। वहीं, 25 क्विंटल मटन और मछली बनाई जा रही है। मेहमानों को अलग-अलग करीब एक दर्जन से ज्यादा डिश परोसी जाएगी।

सुरभि की शादी मुंगेर निवासी राजहंस के साथ हो रही है। राजहंस रेलवे में आईआरटीएस अफसर हैं। फिलहाल वो धनबाद में एआरएम पोस्ट पर काम कर रहे हैं।

14 फरवरी को मेहंदी की रस्में

सुरभि आनंद की हल्दी और संगीत की रस्म को 13 फरवरी को पूरा किया गया। इसके बाद 14 फरवरी की शाम मेहंदी की रस्म को पूरा किया गया। दोनों ही दिन शादी की रस्मों के दौरान सुरभि रजवाड़े लुक में नजर आईं। शादी की सभी रस्में आनंद मोहन के निजी आवास में होगी।

Surbhi Anands mehandi ceremony was completed on the evening of February 14
14 फरवरी की शाम सुरभि आनंद की मेंहदी की रस्म को पूरा किया गया

वहीं, सुरभि की शादी पटना के चकबरिया स्थित विश्वनाथ फार्म्स में है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी सहित बिहार के कई नेता शामिल होंगे।

इसके अलावा केंद्र सरकार के भी कई नेताओं को इस शादी का आमंत्रण भेजा गया है। शादी में 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Surbhi Anands haldi and sangeet ceremony was completed on February 13
सुरभि आनंद की हल्दी और संगीत की रस्म को 13 फरवरी को पूरा किया गया

आईलैंड पर रुकेंगे VVIP गेस्ट, आएंगे 10000 मेहमान 

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी परिवार के लिए किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगी। इसलिए शहर के सबसे बड़े वेन्यू को लाडली बेटी की शादी के लिए चुना गया है।

आपको बता दे की शादी में 8 से 10 हजार गेस्ट शामिल होने वाले हैं। आम से खास सभी को आमंत्रण भेजा जा रहा है। शादी के लिए 5 तरह के कार्ड भी छपवाए गए थे ।

Many leaders of Bihar including Bihar Chief Minister Nitish Kumar, Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav will attend the wedding
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार के कई नेता शादी में शामिल होंगे

15 फरवरी को हाेने वाली इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है।

केंद्र और बीजेपी के भी कई नेता इसमें शामिल होने वाले हैं। विश्वनाथ काम पर सुरभि आनंद राज हंस की शादी के सजावट और खाने को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

और पढ़े: पहली बार में पसंद आ गई आनंद मोहन की बेटी, सुरभि की स्माइल पर फ़िदा हुए राजहंस, ऐसे हुआ रिश्ता