बिहार की बेटी का जलवा,अमेरिका की कंपनी ने दिया 28 लाख का बंपर पैकेज

American company gave a package of 28 lakhs to Bihar's daughter Ananya

अगर आपमें कोई हुनर हो तो भले ही देर हो, लेकिन उसका फल जरूर से मिलता है। इस दुनिया में प्रतिभा की कमी नहीं है। कोई व्‍यक्‍ति चाहे तो क्‍या हासिल नहीं कर सकता। किस्‍मत का पलटना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में किसी को भनक तक नहीं होती।

जॉब करना अपनी लाइफ सेटल करना इसका सपना तो हर किसी का होता है। कम उम्र में एक परफेक्‍ट जॉब की तलाश हर कोई करता है। लेकिन कम उम्र में इसका मिल जाना बहुत ही कम लोगो के साथ होता है।

American company gave a package of 28 lakhs to Bihar's daughter Ananya
बिहार की बेटी अनन्या को अमेरिकी कंपनी ने दिया 28 लाख का पैकेज

बिहार के युवा में टेलेन्‍ट कूट-कूट के भरा है। हम अक्‍सर देखते है, हर क्षेत्र में बिहार के युवा अपनी प्रतिभा जाहिर करते है।

पूरे बिहार को किया गोरवान्वित

American company gave a package of 28 lakhs to Bihar's daughter Ananya
बिहार के जमुई जिले के निवासी रामाशीष कुमार की बेटी अनन्या वर्मा

आज की हमारी कहानी बिहार (Bihar) राज्‍य से ही संबंध रखने वाली एक छात्रा की है। जो कि बिहार के एक बहुत ही सामान्‍य परिवार से है। जिस युवा लडकी की हम बात करने वाले है, उसका नाम अनन्‍या वर्मा (Ananya Verma) है। अनन्‍या वर्मा बिहार राज्‍य के जामुई (Jamui) के प्रखंड अलीगंज से संबंध रखती है।

अनन्‍या बचपन से प्रतिभावान है, जिसकी वजह से आज अनन्‍या ने एक बड़ी हासिल की है। अनन्‍या ने कभी यह नही सोचा था कि वह भारत से बाहर अमेरिका जैसे बड़े देश में जाकर जॉब करेंगी। जी हॉं अमेरिका।

आज अनन्‍या ने जो कारनामा किया है, उसे देखकर अनन्‍या के माता पिता फूले नहीं समा रहे है। दरअसल अनन्‍या को अमेरिका (America) की एक बहुत बड़ी कंपनी (Company) से एक जॉब ऑफर हुई है।

इस जॉब में अनन्‍या को पूरे 28 लाख रूपये का ऑफर (28 Lakh Rs Package Job Offer) दिय गया है।

28 लाख का जॉब ऑफर

American company gave a package of 28 lakhs to Bihar's daughter Ananya
डीएवी पब्लिक स्कूल दिल्ली से इंटर पास कर इंदिरा गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी-टेक

अनन्‍या के पिताजी का नाम रामाशीष कुमार है। जोकि दस्‍खा गांव से है। रामाशीष जी की बेटी अनन्‍या ने अपनी स्‍कूलिंग डीएवी पब्‍लिक स्‍कूल से की है। यहां से बारहवी की परीक्षा उत्‍तीर्ण करने के बाद में अनन्‍या ने आगे की पढ़ाई शहर दिल्‍ली में की।

अनन्‍या दिल्‍ली के इंदिरा गांधी विश्‍वविद्यालय से कम्‍पयूटर साइंस में अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी कर रही है। अभी वह बीटेक की पढ़ाई कर रही थी कि पढ़ाई करने के बीच में ही अनन्‍या को अमेरिका की नामी कंपनी अमेरिकन वीसा से पूरे 28 लाख की जॉब ऑफर हो गई।

पिता स्‍टेनोग्राफर के पद पर

अनन्‍या का पूरा परिवार बिहार के जामुई के अलीगंज के दरखा के निवासी है। उनके पिताजी दिल्ली में जॉब करते है। वह स्‍टेनोग्राफर के पद पर है। अनन्‍या के पिता रामाशीष दिल्‍ली के नगर निगम में इस पद पर कार्यरत है।American company gave a package of 28 lakhs to Bihar's daughter Ananya

अनन्‍या को जब अमेरिकन कंपनी वीसा की तरफ से जॉब ऑफर हुई, तो इस बात की खबर सुनकर अनन्‍या के परिवार वाले काफी खुश हुये। वही परिवार ही नहीं पूरे बिहार के लोग और राजनीति से जुड़े बड़े-बड़े लोगो ने अनन्‍या को उसकी कामयाबी पर बधाई दी।