Aloo ka Achar: अब बनाएं इंस्टेंट विधि से आलू का स्वादिष्ट अचार, नोट करें ये रेसिपी

Aloo Achar recipe

Aloo ka Achar: आलू के बिना जिस प्रकार हर सब्जी अधूरी है। ठीक उसी तरह से अगर आपने एक बार आलू के अचार को चख लिया, तो इसके बगैर आपका थाल भी पूर्ण नहीं हो सकता है। आमतौर पर खाने को चटपटा बनाने के लिए हम पुदीने की चटनी या फिर आम का अचार खाते हैं।

मगर आलू के अचार को खाने के बाद आपके मुंह का जायका खुद ब खुद बदल जाता है। इतना ही नहीं इसे तैयार करने के लिए लंबे वक्त की आवश्यकता नहीं है।

जैसे आलू की सब्जी को आप झटपट तैयार कर लेते हैं। उसी तरह से आलू का अचार भी जल्दी तैयार हो जाने वाला अचार है। आइए जानते हैं इसे तैयार करने के लिए किन चीजों की अवश्यकता है।

Aloo ka achar recipe
आलू के आचार का रेसिपी

सामग्री

5-6 उबले आलू

2 प्याज लच्छेदार कटे हुए

2 हरी मिर्च कटी हुई

2 चम्मच नींबू का रस

2 चम्मच सरसों का तेल

1 चम्मच काली मिर्च

1 छोटी चम्मच मेथी दाना

नमक स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले एक गहरे बर्तन में उबले हुए आलू लें और उन्हें टुकड़ों में काट लें।

अब कटे आलूओं में बारीक कटी हरी मिर्च, कटे प्याज, नींबू का रस, साबुत या पिसी हुई काली मिर्च और नमक को मिला दें।

इसके अलावा आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए साबुत जीरा और सफेद तिल भी इस्तेमाल कर सकेत हैं।

इसके बाद कढ़ाही में सरसों को तेल गरम करें और फिर उसमें मेथी दाना डाल दें।

मेथी दाना पकने के बाद उसमें आलू डालें और अच्छी तरह से मिला दें।

आप देखेंगे कि सब्जी के ही समान कुछ ही देर में आपका आलू का अचार बनकर तैयार हो जाएगा।