UPSC 2020 में बिहार के 25 से भी अधिक अभ्यर्थियों का हुआ चयन, रैंक और जिला के साथ देखें पूरा लिस्ट

UPSC 2020 में बिहार के चयनित स्टूडेंट्स

जैसे ही यूपीएससी (UPSC) की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया पूरे बिहार में लोगो के बीच ख़ुशी की लहार दौर गई और सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। और होना भी चाहिए था क्योंकि बिहार (Bihar) ने पूरे 19 साल के बाद एक बार फिर से देशभर में टॉपर दिया था। रिजल्ट के मुताबिक इस बार 761 छात्रों का सेलेक्शन किया गया है जिसमें बिहार के स्टूडेंट्स का दबदबा बताया जा रहा है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2020 (UPSC CSE Exam 2020) में बिहार (Bihar) से कम से कम 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

टॉप 10 की बात करें तो बिहार के शुभम गुप्ता (1St रैंक), प्रवीण कुमार (7th रैंक) और सत्यम गांधी (10th रैंक) हासिल किया है। इतना ही बिहार के 25 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

ये है बिहार के चयनित कैंडिडेट्स, List of Students from Bihar Selected in UPSC 2020

  1. रैंक 1 – शुभम कुमार (कटिहार)
  2. रैंक 7 – प्रवीण कुमार (जमुई)
  3. रैंक 10 – सत्यम गांधी (समस्तीपुर)
  4. रैंक 22 – नितेश कुमार जैन (मधेपुरा)
  5. रैंक 43 – कनिष्क (गया)
  6. रैंक 45 – अनिल बसाक (किशनगंज)
  7. रैंक 52 – आशीष कुमार मिश्रा (पूर्णिया)
  8. रैंक 71 – लक्ष्मण तिवारी (सिवान)
  9. रैंक 110 – अर्चना कुमारी (नवादा )
  10. रैंक 144 – प्रशांत किरण (समस्तीपुर)
  11. रैंक 186 – संदीप कुमार (मधेपुरा)
  12. रैंक 190 – अविनाश (औरंगाबाद)
  13. रैंक 226 – आशीष कुमार (बेगूसराय)
  14. रैंक 233 – हर्ष पराशर (सुपौल)
  15. रैंक 282 – अल्तमश ग़ाज़ी (समस्तीपुर)
  16. रैंक 337 – सुमित कुमार  (गोपालगंज)
  17. रैंक 339 – ओम प्रकाश गुप्ता (पटना)
  18. रैंक 350 – समीर किशन (वैशाली)
  19. रैंक 395 – नवज्योति मिश्रा (कटिहार)
  20. रैंक 410 – परिचय कुमार (पूर्वी चंपारण)
  21. रैंक 512 – राजेश रंजन (जहानाबाद)
  22. रैंक 527 – जया स्नेह (बांका)
  23. रैंक 529 – प्रांजल प्रतीक (मुजफ्फरपुर)
  24. रैंक 531 – हेमंत कुमार (सहरसा)
  25. रैंक 535 – निरंजन कुमार (नवादा)
  26. रैंक 581 – मनीष कुमार (सहरसा)
UPSC 2020 List of Selected Candidates of Bihar with Rank and District
UPSC 2020 List of Selected Candidates of Bihar

गौरतलब है कि हर वर्ष यूपीएससी (UPSC) तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। इसी परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

आखिरकार 20 साल बाद कटिहार के शुभम कुमार ने यूपीएसी में टॉप करने के साथ देश में एक बार फिर बिहार का परचम लहरा दिया।

नोट: विद्यार्थियों का यह लिस्ट समाचार पत्र और अलग अलग वेबसाइट पर छपे खबरों को आधार मानते हुए बनाया गया है जिसमें बदलाव होने की पूरी सम्भावना है।