BPSC Teacher Recruitment: नए शिक्षकों के नियुक्तिपत्र से लेकर योगदान की सारी जानकारी ऑनलाइन होगी उपलब्ध, जानिए वजह
बिहार में जारी 1.70 लाख शिक्षक बहाली से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। इस भर्ती के जारी चयनित होने वाले नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र देने, स्कूल आवंटन और उनके योगदान से लेकर उनसे जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन रहेगी।
इसके लिए शिक्षा विभाग (Education Department) सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। ताकि, नवनियुक्त शिक्षकों से संबंधित हर जानकारी विभाग के पास ऑनलाइन उपलब्ध रहे। आईये जानते है पूरी जानकारी।
एक क्लिक पर मिलेगा शिक्षक का सेवा इतिहास
ऐसा करने से विभाग किसी भी शिक्षक का सेवा इतिहास कंप्यूटर के एक क्लिक पर हासिल कर लेगा। इसी मकसद से यह सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। अब इसके लिए जिले से रिपोर्ट मांगने की आवश्यता नहीं होगी।
मालूम हो कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का रिजल्ट बीपीएससी द्वारा जारी किया जाना है। इसके बाद विभाग के द्वारा इन सभी को स्कूल आवंटित किया जाएगा।
मिलेगी नये शिक्षकों से संबंधित हर जानकारी
शिक्षा विभाग की ऐसी तैयारी है कि नये शिक्षकों से संबंधित हर जानकारी एक अलग सॉफ्टवेयर में दर्ज रहेगी। इतना ही नहीं शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, प्रामणपत्र की जांच से संबंधित जानकारी भी इसमें दर्ज की जाएगी।
जिसके बाद किसी भी शिक्षक से जुड़ी कोई भी नई बात, उसमें दर्ज होती जाएगी। इस तरह उनका पूरा सेवा इतिहास इसमें मौजूद रेहगा। जल्द ही यह सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया जाएगा।
कब आएगा बीपीएससी शिक्षक भर्ती का रिजल्ट?
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सूचना जारी की गई थी कि बीपीएससी टीआरई के परिणाम अक्टूबर मध्य तक जारी किए जा सकते हैं। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बीपीएससी टीआरई रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट के बाद नए शिक्षकों को स्कूल आवंटित
विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि बीपीएससी द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद नए शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। जिसके बाद सभी का प्रशिक्षण होगा और उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी होगा। इसके बाद ही शिक्षकों को वेतन जारी होगा।

