त्योहारों में बिहार जाना हुआ मुश्किल, Delhi To Patna की सारी बसें फुल; बनारस और सिलीगुड़ी के लिए महज इतनी टिकट
		Delhi To Patna Bus: दिवाली और छठ मां पर मैं बिहार के लोगों को घर आने में काफी परेशानी होने वाली है| बिहार आने वाली सभी ट्रेनों और बसों में सीट फुल होते जा रही है| मिली रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली से राजधानी पटना आने वाली सारी बसें फूल चल रही है|
किराया में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
जानकारी के लिए आपको बता दे की पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से अंतर राज्य रूट पर करीब 200 प्राइवेट व सरकारी बसें चलाई जा रही हैं| दिल्ली पटना के बीच करीब चार बस का परिचालन किया जाता है जो कि अभी पूरी तरीके से फूल चल रही है|
इस संबंध में मीडिया कर्मी ने बस प्रबंध को से बात किया तो पता चला वर्तमान में दिल्ली का किराया लगभग 1500 रुपए है लेकिन जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है बस का किराया में लगातार इजाफा किया जा रहा है| प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी इन रूटों पर ₹5000 तक किराया वसूला जा रहा है|

महत्वपूर्ण जानकारी
मिली रिपोर्ट के अनुसार पटना से सिलीगुड़ी के लिए अभी करीब 15 बेसन का परिचालन किया जाता है उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के लिए भी करीब 10 बस और उत्तर प्रदेश के लिए कुल 15 वहीं मध्य प्रदेश के लिए दो बसों का परिचालन पाटलिपुत्रा बस स्टैंड से रोजाना किया जाता है|
जानकारी के लिए आपको बता दे कि इन रोडो पर ट्रेन सेवा भी उपलब्ध नहीं है और विशेष रूप से इन रूटों पर बस का परिचालन किया जाता है। इतना भीड़भाड़ होने के बाद भी विशेष रूप से कोई अन्य बस का परिचालन इन रूटों पर नहीं किया जा रहा है।

