सारा अली खान के बाद केदरनाथ धाम में दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस, Photos शेयर कर बोली ‘महादेव की शरण में’
Akshara Singh Kedarnath Dham Yatra: हाल के दिनों में उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में काफी सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। बीते दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान यहां दर्शन करने के लिए पहुंची थी और उन्होंने तुंगनाथ की पैदल यात्रा भी की थी।
अब भोजपुरी सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी यहाँ पहुंची हैं। आपको बता दे की इन दिनों अक्षरा सिंह ने अपने काम से ब्रेक लिया है और वे खूबसूरत वादियों की सैर पर निकल पड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें वे केदारनाथ धाम में दिखाई दे रही है।
फैंस काफी पसंद कर रहे ये अंदाज
अक्षरा ने केदारनाथ धाम से अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वो एक दम देसी अवतार में नजर आ रही है। प्रिंटेड क्वाटन सलवार-सूट में अक्षरा अपनी सादगी को दर्शा रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘शंकरा’ जिन्हें वे नमस्कार कर रही हैं।
अक्षरा सिंह ने आम लोगों की तरह बाबा केदारेश्वर के दर्शन किए और तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘महादेव की बेटी उनके शरण में ????.’ अभिनेत्री का ये अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे है।
सारा अली खान ने भी की केदारनाथ यात्रा
अक्षरा सिंह से पहले अभिनेत्री सारा अली खान भी केदारनाथ धाम में यात्रा करने आई थीं और उसके बाद वे अपनी फिल्म का प्रमोशन विक्की कौशल के साथ करने लगीं। फिलहाल अक्षरा सिंह भी अपने अगले प्रोजेक्ट को शूट करने से पहले भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची।
View this post on Instagram
अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसके जरिए वे अपने चाहने वालों को यहां के नजारे से रूबरू कराती दिखीं। क्लिप में वे कहती हैं – “जो लोग यहां आ नहीं सकते, वे मेरे इस वीडियो में यहां के दर्शन कर सकते हैं।”
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अदाकारा
केदारनाथ धाम से पहले अक्षरा ने मसूरी की सैर की और यहां की हंसी वादियों में कुछ पल बिताया। इसके बाद वे भोलेनाथ की शरण में पहुंची।
आपको बता दे की अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अदाकारा हैं। उनका नाम रीजनल सिनेमा की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं जो की अभिनय के साथ- साथ सिंगिंग भी करती हैं। उनकी आवाज के लाखों दिवाने हैं और उतने ही उनकी खूबसूरती पर भी फिदा हैं।
और पढ़े: मिलिए बिहार के उर्फी जावेद से, 2000 के नोट से बने नए पोशाक से एक बार फिर आई चर्चे में