अखिलेश यादव भी हुए आरिफ और सारस पक्षी के दोस्ती के दीवाने,बोले खुद को रोक नहीं पाया जमकर खिचाया फोटो

जमकर किया आरिफ की तारीफ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब से अमेठी के चर्चित जय और वीरू यानी आरिफ और सारस्वत जी की दोस्ती के बारे में सुना तो यह अपने आप को रोक नहीं पाए|
इनकी दोस्ती को देखने के लिए अपना काफिले के साथ इनके पास पहुंच गया कि ले जाना और जमकर खिंचाई फोटो सबसे पहले तो अखिलेश यादव ने आरिफ की जमकर तारीफ की जिस तरह उन्होंने सारस पक्षी की जान बचाई काफी सराहनीय थी|

खुद को रोक नहीं पाए अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के अमेठी का एक किस्सा जो कि एक इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती का है वह पूरे भारत में अभी चर्चा का विषय बना हुआ है| इस दोस्ती की तारीफ पूरे विश्व में हो रही है|
इस कहानी को सुनकर अखिलेश यादव जब अमेठी दौरे पर आए तो अपने आप को इनसे मिलने से रोक नहीं पाए और अपने पूरे काफिले के साथ आरिफ के घर पहुंचे|

दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए थे अखिलेश यादव
दरअसल, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे. जहां वह पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद गौरीगंज तहसील के जोधपुर मंडखा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सारस के दोस्त आरिफ से मुलाकात की.

काफिले के साथ पहुंचे यह लोग
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह अपने साथ अखिलेश यादव को जोधपुर मंडखा गांव ले गए, जहां उनकी आरिफ और सारस पक्षी से मुलाकात हुई. अखिलेश यादव ने मुलाकात के दौरान कहा कि इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती के बारे में जानकर मैं खुद को रोक नहीं पाया और उनसे मिलने गांव चला आया.

अखिलेश यादव ने कह दी यह बातें
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, आरिफ और सारस की दोस्ती की यह अपने आप में अनोखी कहानी है. बाकी लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. सबसे पहले आरिफ को बधाई दूंगा और बधाई इसलिए कि एक सारस पक्षी जिसे चोट लगी थी उसको आरिफ ने बचाने का काम किया.

सारस पक्षी इनके व्यवहार को समझकर इनका मित्र बन गया. हम जितने लोग यहां पर खड़े हैं, हम सबके अंदर जीव है. लेकिन वह सारस किसी का मित्र नहीं बन पाया. वह मित्र सिर्फ आरिफ का बना, क्योंकि आरिफ ने जो भी उसके साथ किया, शायद वह उसको देखकर आरिफ का मित्र बन गया.

