बिहार में पुल के निचे फंसा हवाई जहाज, देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़, जानिए पूरा मामला
बिहार में अकसर अजीबोगरीब घटनाए होती रहती है। अब नया मामला तो आपको भी हैरान कर देगा। कभी आपने किसी हवाई जहाज को ब्रिज के निचे फंसा हुआ देखा है? अगर नहीं तो बिहार में कुछ ऐसा मामला सामने आया है।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में बीच सड़क पर घंटों तक एक हवाई जहाज फंसा रहा। इस खबर के फैलने के बाद आसपास के सैंकड़ों लोग यह नजारा देखने के लिए मौके पर जमा हो गए।
बिहार में ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया हवाई जहाज

दरअसल बिहार के मोतिहारी में नेशनल हाइवे स्थित पिपराकोठी चौक पर उस समय अफरा तफरी मची रही, जब एक हवाई जहाज पिपराकोठी ओवर ब्रिज में एक हवाई जहाज फंसा रहा।
जिसको देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कोई फंसे हुए हवाई जहाज को बाहर निकालने का रास्ता बताने लगा तो कोई हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने लग गया।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एनएच-28 पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा और वहां वाहनों की लंबी लाइन सी लग गई।
पुल के नीचे फंसे प्लेन की फोटोज और सेल्फी लेने लगे लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक प्लेन को बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था, जो ओवरब्रिज के नीचे जाकर फंस गया। जब ओवरब्रिज में प्लेन के फंसने की खबर आस-पास के लोगों ने सुनी तो सभी लोग उसे देखने के लिए दौड़े।

कई लोग तो पुल में फंसे प्लेन की फोटोज और उसके साथ सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए। इस दौरान पुलिस किसी तरह ओवर ब्रिज के नीचे लॉरी पर रखे हवाई जहाज को निकालने की जुगाड़ में लगी रही।
ऐसे निकाला गया ओवरब्रिज के नीचे फंसा हवाई जहाज
इसके बाद ट्रक लॉरी के सभी चक्के का हवा निकला गया और ओवरब्रिज के नीचे फंसे हवाई जहाज को बाहर निकाला गया। जब पुल से प्लेन निकला गया तब वहां मौजूद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहां मौजूद लोगों ने भी सकुशल हवाई जहाज को वहां से रवाना किया।
आपको बता दे की इस हवाई जहाज को किसी कबाड़ व्यवसायी ने मुंबई में हुए निलामी में खरीदा है। जिसे मुंबई से असम एक बड़े ट्रक लॉरी से ले जाया जा रहा था। मालूम हो की गोपालगंज के तरफ से आनेवाले वाहनों को पिपराकोठी में एनएच-28 पर पुल के नीचे से पार कर मुजफ्फरपुर की ओर जाना होता है।
एनाएच 28 पर कुछ देर के लिए लग गया जाम
हवाई जहाज लदा ट्रक जब पिपराकोठी के पास ओवर ब्रिज के नीचे से जा रहा था। उसी दौरान वह ओवर ब्रिज के बीचोबीच उसके ऊपरी हिस्से में फंस गया। ड्राइवर ने फंसे ट्रक को निकालने की काफी कोशिश की।
लेकिन वह अपने प्रयास में असफल रहा। जिस वजह से एनाएच 28 पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। इधर, ट्रक पर लदे हवाई जहाज के ओवर ब्रिज में फंस जाने की खबर आस पड़ोस के इलाके में फैल गई। उसके बाद क्या था, वहां पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठी होना शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना खबर
हवाई जहाज लदे ट्रक के फंसने और जाम लगने के बाद पिपराकोठी थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर ट्रक के सभी चक्कों से हवा निकालकर काफी मशक्कत के बाद ट्रक समेत हवाई जहाज को वहां से बाहर निकाला गया।
मोतिहारी के NH28 पिपराकोठी ओवरब्रिज में हवाई जहाज फसा आवागमन बाधित।घंटो मसक्कत के बाद हवाई जहाज निकाला गया। pic.twitter.com/4iwmvbiEDZ
— Arvind Kumar (@ArvindK11337665) December 29, 2023
इस काम के बाद पुलिस ने एनएच पर लगे जाम को छुड़ाया। फिलहाल यह खबर समूचे बिहार और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसको शेयर भी कर रहे है।
और पढ़े: Bihar Vidhan Sabha Vacancy: बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए डिटेल्स

