Festival Air Fair: दिवाली पर दिल्ली से बिहार आने का किराया 10 हजार पार, जानिए क्या है चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद का किराया
भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने में अभी काफी समय बचा है। त्योहारों के मौके पर अक्सर लोग अपने होमटाउन यानि की घर आते है, ऐसे में ट्रेनों और फ्लाइट्स में काफी भीड़ देखने को मिलती है।
भीड़ के साथ साथ रेल टिकटों और फ्लाइट्स के टिकटों के दाम (Flight Tickets) भी आसमान छूने लगते है। दीपावली पर दिल्ली से बिहार आने का विमान किराया (Air Fair) 10 हजार के पार पहुंच चुका है। ऐसे में आईये जानते है बाकि शहरों का किराया क्या है?
विमान किराया सामान्य से कई गुना बढ़ा
दीपावली आने में अभी 52 दिन बाकि बचे हैं और 12 नवंबर 2023 को यह पर्व मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही दिल्ली से पटना का विमान किराया 10 हजार के पार पहुंच चुका है।
जबकि इस त्योहार में मुंबई, बेंगलुरु व हैदराबाद से पटना आने का विमान किराया 15 हजार और चेन्नई से पटना आने का 17 हजार के पार पहुंच गया है। वहीँ उससे पहले दशहरा में पंचमी से अष्टमी (5 से 8 अक्टूबर 2023) तक भी विमान किराया सामान्य से कई गुना बढ़ा हुआ है।
छठ में भी विमान किराया सामान्य से कहीं अधिक
वहीँ बात करे बेंगलुरु और चेन्नई रूट की तो यह सामान्य दिनों के विमान किराये के दोगुने से भी अधिक हो चुका है और अष्टमी तिथि को इकोनॉमी श्रेणी का हवाई किराया 10 हजार के पार पहुंच चुका है।
कोलकाता और हैदराबाद रूट में भी यह सामान्य से लगभग दोगुना हो चुका है। जबकि दिल्ली और मुंबई के लिए यह सामान्य से लगभग डेढ़ गुना है। हालांकि दीपावली की तुलना में यह वृद्धि कम है और उसमें कई रूटों में इससे लगभग दोगुनी वृद्धि दिखाई पड़ रही है।
दीपावली के बाद छठ में भी 16 से 18 नवंबर 2023 (नहाय खाय के एक दिन पहले से लेकर खरना के दिन तक) विमान किराया सामान्य से कई गुना बढ़ा हुआ है, लेकिन यह भी दीपावली की तुलना में कम है।
विभिन्न शहरों से पटना आने का विमान किराया
शहर: 21 अक्तूबर- 11 नवंबर- 16 नवंबर
- दिल्ली: 4404 -10652 – 8158
- मुंबई: 6424 -15947 – 13794
- कोलकाता: 3584 – 4529 – 4844
- बेंगलुरू: 10112 – 15672 – 11950
- चेन्नई: 10634 – 17242 – 11698

