बिहार: गांव में लिट्टी चोखा बनाते दिखे एक्टर पंकज त्रिपाठी, बोले- जीने का असली मजा गाँव में

Actor Pankaj Tripathi was seen making Litti Chokha in the village

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म शेरदिल रिलीज होने के बाद अपने माता-पिता और बड़े भाई से आशीर्वाद लेने गांव पहुंच गए। उन्होंने परिवार के साथ खुद लिट्‌टी-चोखा बनाया और खाया। सुबह-सुबह गांव वाले अंदाज में बोरवेल में भी नहाए।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी और मां का नाम हेमवती देवी है। अक्सर वो किसी फिल्म की रिलीज से पहले दोनों का आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं।

माता-पिता व बड़े भाई का लिया आशीर्वाद

4 दिनों से वे अपने माता-पिता और बड़े भाई विजेंद्र तिवारी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गंवही अंदाज में ग्रामीणों के साथ खूब इंजॉय किया।

pankaj tripathi visited his village
माता-पिता व बड़े भाई का लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार वे 5- 6 माह बाद गांव आए हैं। गांव में माता-पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लिया।

फिल्म रिलीज होने से पहले जरूर आते हैं अपने गांव

यहां गांव में आनंद से हैं। बोरवेल पर नहा रहे हैं, परिजनों संग लिट्टी बना रहे हैं। भागमभाग से निकलकर गांव आए हैं। यहां इतमीनान मिलता है। लगता है जीवन कितना ठहरा हुआ है।

Bollywood actor Pankaj Tripathi is a resident of Belsand village of Barauli block
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं

एक संयोग होता है कि पंकज कोई फिल्म रिलीज होने से पहले अपने गांव-माता पिता का आशीर्वाद लेने गांव जरूर आते हैं।

इस बार वे शेरदिल रिलीज होने के बाद घर पहुंचे हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी आनेवाली फिल्मों में फुक्रे 3 ,ओ माई गॉड 2 ,वेव सीरीज मिर्जापुर 3 जल्द आनेवाली है।

perfection ias bpsc