बिहार: शादी के बाद पत्नी संग पहली बार गांव पहुंचे अभिनेता गुरमीत चौधरी, पटना में कर रहे शूटिंग

टीवी इंडस्ट्री के राम अभिनेता गुरमीत चौधरी अभी बिहार आए हुए है, अपनी शादी के बाद वह पहली बार अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचे है। गृह राज्य आने के साथ वह राजधानी पटना में किसी प्रोजेक्ट को लेकर शूटिंग भी कर रहे है। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की और अभी केवल इतना बताया कि वे वहां कुछ इंट्रेस्टिंग शूट कर रहे हैं।

बिहार पहुंचकर उन्होंने कहा कि ‘मेरी पत्नी देबिना बंगाल से हैं, यहां की अच्छी सड़कें देखकर इनको भी बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे भी एक बिहारी होने के नाते अपने राज्य में सड़कों या अन्य चीजों पर गर्व होता है। यही कारण है कि जब भी अपने गांव की याद आती है, यहां आ जाता हूं। यहां जो प्यार मिलता है उसमें अपनापन होता है।’

खोइंछा भरने की रस्म 

अपने गांव में पहुंचने के बाद गुरमती चौधरी ने अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ कुलदेवता की पूजा की। गांव में उनकी पत्नी देबिना ने खोइंछा भरा। उन्होंने कहा कि शादी के बाद गांव आया जरूर था, मगर खोइंछा नहीं भरा जा सका था। गांव में अभिनेता का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

टीवी के राम और सीता हुए एक

आपको बता दे कि बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी ने एक्टर के तौर पर यूं तो बहुत से किरदार निभाए हैं लेकिन जो प्रसिद्धी उन्हें रामायण सीरियल के राम के रूप में मिली वैसी किसी और सीरियल से नहीं मिली। उन्होंने रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभा रही देबीना बैनर्जी से शादी की है और दोनों ने साथ में कई सीरियलों में भी काम किया है।