मेकओवर के बाद वर्ल्ड क्लास लुक में दिखेगा बिहार का मुज्जफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

muzaffarpur junction railway station makeover proposed

उत्तर बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन का जल्द ही नया रूप देखने को मिलेगा। इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। सोनपुर रेल मंडल इसके मेकओवर में जुटा हुआ है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीने में इस स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर परिसर तक का सौंदर्यीकरण हो जाएगा। भारतीय रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का मेकओवर होने के बाद कैसा लुक होगा इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

मेकओवर के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन बनेगा भव्य

भारतीय रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के नए लुक की जो तस्वीरें शेयर की हैं बेहद भव्य हैं। जानकारी के मुताबिक, एक से लेकर पांच नम्बर प्लेटफार्म तक पर उत्तम किस्म के टाइल्स लगाए जाएंगे। सभी प्लेटफार्म पर कोटा स्टोन टाइल्स लगेंगे।

Muzaffarpur station will become grand after makeover
मेकओवर के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन बनेगा भव्य

दो और पांच नम्बर प्लेटफार्म पर पीने के पानी और यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। पानी निकलने और बारिश का पानी प्लेटफार्म नहीं गिरे इसको लेकर खास तैयारी की गई हैं।

पार्किंग से लेकर मेन गेट तक सब जगह दिखेगा बदलाव

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर आवाजाही, गाड़ियों की पार्किंग को लेकर खास व्यवस्था की जाएगी। प्लेटफार्म पर डीलक्स टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

Muzaffarpur Junction will soon get a new look
मुजफ्फरपुर जंक्शन का जल्द ही नया रूप देखने को मिलेगा

इसके तहत जंक्शन पोर्टिको की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। पार्किंग स्थल को बेहतर और सिस्टमेटिक बनाया जाएगा। प्लेटफार्म पर रेस्टोरेंट भव्य बनेंगे, साथ ही स्टेशन की दीवारों को आकर्षक बनाया जाएगा।

सिग्नल सिस्टम को भी किया जाएगा विकसित

मुजफ्फरपुर में सिग्नल सिस्टम को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए रूट रीले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) बिल्डिंग बनाए जाने की योजना है। इससे सिग्नल सिस्टम मैनुअल की जगह ऑटोमेटिक हो जाएगा।

Indian Railways has shared pictures of the makeover look of Muzaffarpur Junction railway station.
भारतीय रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का मेकओवर लुक की तस्वीरें शेयर की हैं

वहीं कोचिंग डिपो का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। इसमें शीघ्र ही क्रेन की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर बोगियों को सीधे उठाकर रख दिया जाएगा। साथ ही कोच मरम्मत की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

रेल मंत्रालय ने शेयर की मुजफ्फरपुर स्टेशन के नए लुक की तस्वीरें

prayas 2.0 batch
प्रमोटेड कंटेंट