पटना: 5 साल बाद फिर से शुरू हो रहा है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जानें कब से ले सकते हैं गंगा में क्रूज पार्टी का आनंद
राजधानी पटना के गांधी घाट पर जब गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को शुरू किया गया था तब यह लोगों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन बन गया था, लोग अक्सर पार्टी के लिए क्रूज पर पहुंचते थे। लेकिन इसमें तकनीकी खराबी आने और सुरक्षा दृष्टिकोण से इसे 2017 में बंद कर दिया गया था।
90 दिनों में शुरू होगी सेवा
हालाँकि अब इसे लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहाँ बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बंद पड़े गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को फिर शुरू करने की पहल शुरू हो गई है। पांच साल से अधिक वक्त से बंद पड़े इस सेवा को अक्टूबर से फिर चलाने की तैयारी है।
बिहार राज्य पर्यटन निगम ने क्रूज की मरम्मत के लिए एक एजेंसी को जिम्मेवारी सौंपी है, जिसे 90 दिनों के भीतर क्रूज को चालू करने को कहा गया है।
जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ था रेस्तरां
मालूम हो कि राजधानी पटना में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से 13 साल पहले यानी 2009 में एमवी गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खरीदारी हुईं थी लेकिन फिर कुछ कारणों से इसे 2017 से बंद कर दिया गया था। 2017 के बाद इसे चालू करने के लिए कई प्रयास भी किए गए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हालाँकि अब
रहा है आकर्षण का केंद्र
निगम द्वारा एक एजेंसी मेसर्स संध्या सम्राट कंस्ट्रक्शन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है जो इस क्रूज की मरम्मत ही नहीं करेगी बल्कि इसके साथ ही आगामी 15 वर्षों तक लीज पर इसका संचालन भी करेगी। निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एमवी गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पूर्व में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है. इस पर कैबिनेट की मीटिंग भी हुई थी।

