NIRF रैंकिंग में फिर से फिसड्डी रहा बिहार, 63वें स्थान पर NIT पटना, JNU और Jamia ने मारी बाजी

Bihar again laggy in NIRF rankings

शिक्षा मंत्रालय के तरफ से नेशनल इंस्टिट्यूटनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी की एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 (NIRF Ranking 2022) जारी कर दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस रैंकिंग को जारी की है और यह रैंकिंग कुल 11 कैटेगरी में जारी की गई है।

यह 11 कैटेगरी हैं। ओवरऑल, यूनिवर्सिटीज, कॉलेजेस, रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ और आर्किटेक्चर। इनमें से 5 कैटेगरी में बिहार के एक भी शैक्षणिक इंस्टिट्यूशन का नाम नहीं है।

NIRF Ranking 2022
एनआईआरएफ रैंकिंग 2022

हालांकि एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में पटना एनआईटी ने काफी सुधार हुआ है और 9 रैंक के सुधार के साथ पटना एनआईटी ने टॉप हंड्रेड में 63वां स्थान प्राप्त किया है।

जबकि पिछले साल पटना एनआईटी की रैंकिंग 72 थी। इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी पटना ने ऑल इंडिया में 33 वां रैंक प्राप्त किया है।

पटना NIT के रैकिंग में हुआ सुधार

ओवर ऑल कैटेगरी में टॉप हंड्रेड में बिहार से एकमात्र इंस्टिट्यूशन पटना आईआईटी है, जिसने 49.47 अंक प्राप्त करके 59वां रैंक प्राप्त किया है। जबकि आईआईटी मद्रास ने 87.59 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

रिसर्च इंस्टिट्यूट की केटेगरी में टॉप 50 में बिहार से एकमात्र इंस्टीट्यूट पटना आईआईटी है, जिसने 41 वां स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी पटना को 41.19 अंक प्राप्त हुए हैं।

Patna NIT Ranked 63rd in Top Hundred
पटना एनआईटी ने टॉप हंड्रेड में 63वां स्थान प्राप्त किया

वही इस कैटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु ने 88.62 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। फार्मेसी के कैटेगरी में टॉप हंड्रेड में बिहार से एकमात्र कॉलेज नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हाजीपुर है।

जिसने 40.77 अंक लाकर 75 वां रैंक प्राप्त किया है और इस कैटेगरी में जामिया हमदर्द, न्यू दिल्ली ने 79.50 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वही मैनेजमेंट कैटेगरी में टॉप हंड्रेड में बिहार से एकमात्र कॉलेज आईआईएम बोध गया है, जिसने 45.82 अंक लाकर 73 वां रैंक प्राप्त किया है।

पटना IIT के रैकिंग में भी हुआ सुधार

वहीं इस कैटेगरी में आईआईएम अहमदाबाद एक बार फिर से 83.35 अंक लाकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। आर्किटेक्ट के कैटेगरी में टॉप 30 की बात करें तो बिहार से एकलौता कॉलेज एनआईटी पटना है, जिसने 46.28 अंक लेकर 30वां स्थान प्राप्त किया है।

वहीं आईआईटी रुड़की ने 83.46 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। एनआईआरएफ के रैंकिंग के अनुसार मेडिकल के टॉप 50 और डेंटल के टॉप 40 कॉलेजों में बिहार से एक भी कॉलेज शामिल नहीं है।

IIT Patna ranking also improved
पटना IIT के रैकिंग में भी हुआ सुधार

इसके साथ ही टॉप हंड्रेड यूनिवर्सिटी में भी बिहार से एक भी यूनिवर्सिटी शामिल नहीं है। इसके अलावा टॉप हंड्रेड कॉलेजों में भी बिहार से एक भी कॉलेज शामिल नहीं है और लॉ के लिए टॉप 30 कॉलेजों में बिहार से एक भी कॉलेज शामिल नहीं है।

पटना एनआईटी के लिए गौरव की बात

‘यह एनआईटी पटना के लिए और पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है कि एनआईटी पटना ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में टेक्निकल कॉलेज के कैटेगरी में 9 अंकों की सुधार के साथ 63वां स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए इसका श्रेय पूरा कॉलेज प्रबंधन और सभी छात्रों को जाता है।

कॉलेज ने भी अच्छे से अच्छे एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किए और बच्चों ने भी इसमें खूब भागीदारी निभाई है। आर्किटेक्चर में भी एनआईटी पटना टॉप 30 में शामिल है और बिहार से इकलौता कॉलेज है जो इस केटेगरी में शामिल हुआ है।

यह पटना एनआईटी के लिए गौरव की बात है। टेक्निकल कॉलेज की केटेगरी में टॉप 50 में शामिल होना अब एनआईटी पटना का लक्ष्य है।’ – जेपी शर्मा, एनआईटी पटना के प्रोफेसर सह पब्लिक रिलेशन ऑफिसर

टॉप हंड्रेड यूनिवर्सिटीज में बिहार से एक भी यूनिवर्सिटी का नाम नहीं

‘टॉप हंड्रेड यूनिवर्सिटीज और टॉप हंड्रेड कॉलेज में बिहार से एक भी यूनिवर्सिटी का नाम नहीं है और ना ही एक भी कॉलेज का नाम है। इसके पीछे कई कारण है।

Not a single university name from Bihar in top hundred universities
टॉप हंड्रेड यूनिवर्सिटीज में बिहार से एक भी यूनिवर्सिटी का नाम नहीं

प्रदेश के अधिकांश यूनिवर्सिटी की नैक से संबद्धता नहीं है और प्रदेश के विश्वविद्यालय में सेशन भी लेट से चलते हैं। साथ ही शिक्षकों की भी काफी कमी रहती है।

यह सब तमाम कारण है और इस पर यदि सरकार सकारात्मक तरीके से काम करें तो आने वाले दिनों में एनआईआरएफ की रैंकिंग में बिहार के भी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के नाम देखने को मिल सकते हैं।’ – डॉ अमित बख्शी, अर्थशास्त्री सह शिक्षाविद

perfection ias bpsc
प्रमोटेड कंटेंट