बिहार: गंगा की लहरों से लड़ते गजराज का वीडियो वायरल, महावत को बचाने के लिए तैरता रहा हाथी

video of mahout and elephant crossing the ganges in vaishali goes viral

बिहार के वैशाली से एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गजराज गंगा की लहरों से लड़ता हुआ दिख रहा है। वो अपने महावत को बचाने के लिए एक घंटे तक उफनती नदी में तैरता रहा।

वीडियो राघोपुर के रुस्तमपुर गंगा नदी का बताया गया है। बताया जाता है कि रुस्तमघाट से जेठुली घाट तक पानी के तेज बहाव में हाथी अपने महावत को पीठ पर बैठाए तैरता रहा।

इस दौरान नदी के दोनों तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वीडियो मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे का बताया जा रहा है।

In the video, Gajraj is seen fighting the waves of the Ganges.
वीडियो में गजराज गंगा की लहरों से लड़ता हुआ दिख रहा है

एक घंटे तक तैरता रहा हाथी

स्थानीय लोगों का कहना है कि रुस्तमपुर का एक महावत अपने हाथी के साथ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे में गंगा पार करने के लिए नदी में उतर गया। नदी पार करने के क्रम में हाथी कभी पानी के अंदर तो कभी पानी के बाहर होता रहा।

उसकी पीठ पर बैठा महावत जैसे-तैसे खुद को संभाले रहा। हाथी कई बार पानी के अंदर चला जाता तो वो अपनी सूंढ बाहर निकलता। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक घंटे तक नदी की तेज धारा के बीच हाथी अपने महावत को पीठ पर बैठाए तैरता रहा।

Amidst the strong current of the river, the elephant kept swimming with its mahout sitting on its back.
नदी की तेज धारा के बीच हाथी अपने महावत को पीठ पर बैठाए तैरता रहा

नदी की धार कई बार हाथी को डूबा देती थी उसके बावजूद भी गजराज महावत द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को मानता रहा। इस दौरान नदी के दोनों घाटों पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई बार तो ऐसा लगा जैसे दोनों बच नहीं पाएंगे। लेकिन हाथी ने सही सलामत अपने महावत के साथ नदी को पार कर लिया। बताया जाता है कि उफनती नदी में हाथी रुस्तमपुर घाट से पटना जेठुली घाट तक तैरा।

गौरतलब हो कि राघोपुर प्रखंड की एक लाख आबादी छह महीना नाव से नदी पार करती है। प्रखंड के लोगों के पास उस पार जाने का सिर्फ नाव ही सहारा रहता है।

इसी बीच रुस्तमपुर का एक महावत जुठली घाट जाने के लिए मंगलवार को अपना हाथी लेकर नदी में उतर गया। इस दौरान नदी में ज्यादा पानी होने की वजह से महावत और हाथी दोनों मुश्किल में फंस गए, लेकिन हाथी लहरों से लड़ते हुए अपने महावत के साथ उस पार पहुंच गया। अब ये वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

perfection ias bpsc
प्रमोटेड कंटेंट