Maggi Masala Recipe: बाजार से मैगी मसाला क्यों लाना, इन स्टेप्स को फॉलो करे और घर पर ही बनाएं

Maggi Masala Recipe

Maggi Masala Recipe: बच्चों को मैगी खाना बेहद ही पसंद होता है और इसे बनाने के लिए नूडल्स के अलावा मैगी मसाला का इस्तेमाल किया जाता है।

वैसे अब मैगी मसाला केवल नूडल्स में ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि मार्केट में अलग से मैगी मसाला मौजूद हैं, जिसे कई तरह की सब्जियों में शामिल करके उसके स्वाद को बढ़ाया जा सकता है।

लेकिन मार्केट में मिलने वाला मैगी मसाला ना केवल महंगा पड़ता है, बल्कि यह कितना सुरक्षित है, इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस स्थिति में सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि आप घर पर ही मैगी मसाला तैयार करें।

इसे बनाना बेहद ही आसान है। इस तरह आप घर पर तैयार किए गए कई मसालों की मदद से मैगी मसाला बनाकर स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकती है।

maggi masala recipe

तो चलिए जानते हैं मैगी मसाला बनाने की विधि-

आवश्यक सामग्री

होममेड मैगी मसाला बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी, जैसे-

2 चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला

½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

¼ छोटा चम्मच मेथी पाउडर

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच सूखे आम का पाउडर\

½ छोटा चम्मच अदरक पाउडर

¼ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स

1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लॉर

½ छोटा चम्मच नमक

4 चम्मच चीनी

जानिए बनाने का तरीका

मैगी मसाला पाउडर केवल दो मिनट में बनकर तैयार हो जाता है।

इसके लिए आप एक मिक्सर ग्राइंडर का जार लें और उसमें सभी मसाले डालकर पीस लें।

जब इसका पाउडर बन जाए तो इसे निकालें और एक एयरटाइट कंटेनर में डालें।

maggi masala recipe

आप इस मसाले को अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।

आप इसे अपनी सूखी सब्जी से लेकर ग्रेवी वाली सब्जी में आसानी से शामिल कर सकती हैं।

इतना ही नहीं, घर पर नूडल्स बनाते समय भी इसे केमिकल फ्री मसाले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

आप जिन मसालों का इस्तेमाल कर रही हैं, वह अच्छी तरह सूखे होने चाहिए।

साथ ही मिक्सर के जार में भी पानी नहीं होना चाहिए।

अगर आप चाहती हैं कि आपका मसाला जल्दी खराब ना हो तो आप इसे हमेशा एक एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें।