पटना: फेसबुक से हुई दोस्ती, ऑनलाइन कमरा बुक किया फिर दोस्त के साथ नाबालिग का किया गैंगरेप
बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद ही घिनौनी खबर सामने आई है जहाँ एक होटल के कमरे में नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, मामला पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर जीरो स्थित होटल ग्रीनलैंड है। घटना के बाद बदहवास हालत में गैंगरेप की शिकार लड़की ने पाटलिपुत्रा थाने को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस तंत्र ने मामले को अपने हाथ में लिया।
सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात
पुलिस के मुताबिक तीनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे, और यह दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी धीरे धीरे एक-दूसरे से पहचान हुई नजिकियाँ बढ़ी और तीनों की मोबाइल पर बात होने लगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
झांसा देकर बुलाया होटल
मोबाइल से हुई दोस्ती और फिर बढ़ी नजदीकियों के बाद आरोपियों ने होटल में बैठकर बात करने का झांसा देकर ऑनलाइन कमरा बुक करवाया। बीते मंगलवार की रात को दोनों ने पीड़िता को मिलने के बहाने होटल बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। दूसरी ओर पीड़िता के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। बाद में पुलिस ने परिजनों को बुलाया।
इस पुरे मामले को लेकर कोतवाली एएसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना छह जुलाई की है. दोनों आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तार युवक दानापुर निवासी रमजान और फुलवारीशरीफ के परवेज बताए गए हैं।

