Cabbage Chutney Recipe: सिर्फ सब्जी ही नहीं पत्ता गोभी की चटनी भी होती है टेस्टी, जाने रेसिपी

Cabbage Chutney Recipe

Cabbage Chutney Recipe: आपने आज तक आम, धनिया, पुदीना से बनी कई तरह की चटनियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी पत्ता गोभी के पत्तों से बनी चटनी का स्वाद चखा है।

जी हां, पत्ता गोभी के पत्तों से न सिर्फ सब्जी बल्कि तीखी चटनी भी बनाई जा सकती है। ये चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा देती है बल्कि बनने में भी बेहद आसान होती है। तो आइए देर किस बात की जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है ये टेस्टी चटनी।

पत्ता गोभी की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Cabbage Chutney
पत्ता गोभी की चटनी

-कटी हुई पत्तागोभी-3 कप

-हरी मिर्च- 4

-लहसुन-10 कली

-साबुत जीरा-1 चम्मच

-उड़द दाल-2 चम्मच

-सरसों- 1/2 चम्मच

-नींबू का रस-4 चम्मच

-कटी हुई धनियापत्ती-4 चम्मच

-तेल-1 चम्मच

-नमक-स्वादानुसार

पत्ता गोभी की चटनी बनाने की विधि

How to make Cabbage Chutney
पत्ता गोभी की चटनी बनाने की विधि

पत्तागोभी की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी के अंदर की पत्तिया निकालकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर सुखाने के बाद काट लें।

फिर गैस पर धीमी आंच में एक फ्राई पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।

तेल में जीरा डालें और जब जीरा पक जाए तो पैन में उड़द दाल और सरसों डालें। उड़द को सुनहरा होने तक भूनें।

अब लहसुन, हरी मिर्च और पत्ता गोभी डालें। अभी नमक नहीं डालें।

धनिया पत्ती डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। फिर गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर में डालें और दरदरा पीस लें। इस दौरान पानी न डालें।

अब नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं और किसी भी डिश के साथ सर्व करें।