बिहारवालों के लिए दिल्ली में बड़ा तोहफा, 118 कमरों वाले बिहार सदन की यह है खासियत, CM ने किया उद्घाटन

बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 1,411 करोड़ रुपए लागत की 21 विभागों के 169 भवनों का उद्घाटन और 725.22 करोड़ रुपए लागत की 12 विभागों के 73 भवनों का शिलान्यास किया। इसी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली में बनकर तैयार हुए बिहार सदन का भी उद्घाटन किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि “भवन निर्माण विभाग का बजट पहले नाम मात्र का था, अब बड़े पैमाने पर भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। हमलोगों का उद्देश्य सिर्फ भवनों का निर्माण कराना ही नहीं बल्कि उसका मेंटेनेंस करना भी है।”

मालूम हो कि दिल्ली के द्वारिका में बनकर तैयार हुए बिहार सदन में कुल 10 तल्ले है जिसमें कमरों की संख्या 118 है, इसके निर्माण में करीब 78 करोड़ की लागत आई है।

बिहारियों के लिए सौगात

बिहार हर बहुत ही अधिक संख्या में अलग अलग कामों के चक्कर में लोग दिल्ली जाते है ऐसे में बिहार के लोगों को दिल्ली में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इस वजह से बिहार सदन बनवाया गया है। आपको बता दे कि दिल्ली में पहले से ही दो भवन- “बिहार भवन” और “बिहार निवास” बनाए गए थे लेकिन उन दोनों भवनों से जरूरत पूरी नहीं हो रही थी। ऐसे में दिल्ली में बिहारियों के लिए तीसरा भवन “बिहार सदन” एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

यह भवन तरह तरह के आधुनिक सुविधाओं से लैस है जहाँ मल्टीपर्पस हॉल, कैंटीन से लेकर कार पार्किंग को लेकर काफी सुविधा है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सोलर पैनल भी लगाए गए हैं साथ ही कैंपस को हरा भरा बनाने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं भवन को पूरी तरह से भूकंपरोधी और हरित भवन के रूप में बनाया गया है।

वीवीआईपी सूइट्स की व्यवस्था

इस सदन में राज्य के मंत्री और विधायक के ठहरने के लिए खास व्यवस्था की गई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वीवीआईपी के लिए आठ अलग-अलग सूइट्स हैं साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के लिए भी छह सूइट्स बनाए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर