शाम के समय बनाये स्वादिष्ट आलू ब्रेड चाट, शांत हो जाएगी चटपटा खाने की क्रेविंग

aalu bread chaat

शाम होते-होते कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन होने लगता है। ऐसे में चाट एक ऐसा ऑप्शन है जो क्रेविंग्स को शांत कर सकता है। आप भेलपुरी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

शाम के नाश्ते में चाट अच्छी लगती है लेकिन लोग घर पर चाट बनाने से बचते हैं। चाट को अधिक समय और मेहनत वाली रेसिपी समझी जाती है लेकिन हम चाट बनाने की ऐसी आसान और झटपट वाली रेसिपी बता रहे हैं।

जिससे आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी चाट का लुत्फ उठा सकते हैं। इस चटपटी चाट को सिर्फ ब्रेड और आलू से बनाया जा सकता है। जानें इसकी आसान रेसिपी –

आलू-ब्रेड चाट बनाने की आवश्यक सामग्री

घी या रिफाइंड,

ब्रेड,

उबले आलू,

बारीक कटा टमाटर,

धनिया और प्याज,

भुना जीरा पाउडर,

नमक,

लाल मिर्च पाउडर,

चाट मसाला,

फेंटा हुआ दही,

हरी चटनी,

इमली की चटनी,

काला नमक,

भुजिया- पापड़ी।

आलू-ब्रेड चाट बनाने की विधि

How to make Potato Bread Chaat
आलू-ब्रेड चाट बनाने की विधि

– सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें ब्रेड को गोल्डन व क्रिस्पी होने तक सेक लें।

– अब एक अलग बाउल में उबले आलू को छीलकर मैश करें और उसमें कटा टमाटर, प्याज और धनिया मिला लें।

– इस मिश्रण में भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब क्रिस्पी ब्रेड के ऊपर आलू की स्टफिंग को रखें।

– इसके ऊपर से फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें। अब काला नमक, भुजिया, पापड़ी या कोई नमकीन ऊपर से डाल दें। अब इसे अनारदाना और नींबू के साथ गार्निश कर लुत्फ उठाएं।