आज से बिहार के सरकारी स्कूलों में बंटेगा खाद्यान, एक साथ मिलेगा 3 महीने का अनाज
कोरोना संक्रमण से फैली महामारी के बीच बीते कई महीनों से बिहार के सभी स्कूल बंद पड़े है और इसी वजह से बच्चों के बीच बटने वाले मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान उठाव ठीक से नहीं हो रहा है। इस वजह से सरकार के सामने अनाज भण्डारण की एक नई समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे गोदाम में खाद्यान भंडारित करने में दिक्कत हो रही है।
शिक्षा विभाग का आदेश
शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय कुमार ने बीते दिन एक पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना को आदेश देते हुए लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि वर्ग 1 से 8 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बीच खाद्यान का वितरण किया जाए।
शिक्षा विभाग के आदेश के बाद आज 21 जून 2021 से सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक उपस्थित होकर कक्षा 1 से लेकर 8 तक में नामांकित छात्रों के अभिभावकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करेंगे। छात्रों के अभिभावकों को एक साथ 3 महीने का खाद्यान्न दिया जाएगा।

