बिहार के छात्र ने परीक्षा कॉपी में लिखा खेसारी का ‘ले ले आई एगो कोको-कोला’ गाना, सोशल मीडिया में वायरल

Bihar student wrote Khesari song Le Le Ai Ago Coco-Cola in the exam copy

भोरे प्रखंड के बीपीएस कालेज में इंटर की वार्षिक यानी 11वीं की परीक्षा 11 से 21 मई तक हुई। अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो गई है। एक परीक्षार्थी ने उत्तर के बदले भोजपुरी गीत को ही लिख डाला है।

ये राजा जाई बजारे ले ले आई एगो कोको-कोला…..खेसारी लाल यादव के भोजपुरी के इस बहुचर्चित गीत को परीक्षार्थी ने अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिख दिया है। परीक्षार्थी ने इसका विश्लेषण भी दिलचस्प रूप दे दिया है।

अब यह उत्तर पुस्तिका इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वजह से कालेज और परीक्षार्थी दोनों सुर्खियों में हैं। हालांकि दैनिक जागरण वायरल उत्तर पुस्तिका की तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। इस रोचक जवाब को देने वाले छात्र का नाम अखिलेश यादव है।

 Coco-Cola-answer-sheet-going-viral-on-social-media
यह उत्तर पुस्तिका इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही

ले ले आई एगो कोको-कोला

बीपीएस कालेज, भोरे में इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के दौरान हिंदी विषय के प्रश्न संख्या चार के उत्तर में अखिलेश यादव नामक छात्र ने भोजपुरी गाना ये राजा छूटता पसीना गर्मी होला, ये राजा जाई बाजारे ले ले आई एगो कोको-कोला.. को लिखकर इसके गायक खेसारी लाल यादव की विशेषताओं की भी चर्चा की है।

Khesari Lal Yadav song Coco Cola has created a ruckus
ले ले आई एगो कोको-कोला

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही उत्तर पुस्तिका किसी छात्र द्वारा लिखी भी गई है या किसी ने जान बूझकर कालेज के साथ-साथ छात्र का भी मजाक उड़ाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इस संबंध में कालेज के प्रिंसिपल डा. उदय शंकर पांडेय ने ऐसी कोई जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। छात्र ने लिखा कि ये गाना ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया है। स्टूडेंट ने कहा कि हम सब जानते हैं कि खेसारी कितने चर्चित हैं।