बिहार में 64.8 प्रतिशत परिवारों के पास मौजूद है साइकिल, केवल इतने लोगों के पास है कार, पढ़े पूरी जानकारी

65 Percent Of Households Have A Bicycle In Bihar

बिहार में 64.8% परिवारों के पास साइकिल है, जबकि सिर्फ 2% घरों में चारपहिया गाड़ी है। साइकिल के लिहाज सेबिहार का स्थान देश में सातवां है, जबकि कार के मामले में बिहार सबसे नीचे है। इसी तरह बिहार के 27.2% परिवारों के पास स्कूटर या मोटरसाइकिल है।

देश में औसतन 50.4% परिवारों के पास साइकिल

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) की हालिया रिपोर्ट में परिवहन के साधनों को लेकर भी राज्यों का आंकड़ा जारी किया गया है।

इसके मुताबिक, देश में औसतन 50.4% परिवारों के पास साइकिल और महज 7.5% परिवारों के पास कार है। पश्चिम बंगाल में 78.9% परिवारों के पास साइकिल हैं, जो देश में सर्वाधिक है।

On an average 50.4% of the households in the country have a bicycle
देश में औसतन 50.4% परिवारों के पास साइकिल

गोवा में सबसे ज्यादा 45.2% घरों में कार

इसी तरह गोवा में सबसे ज्यादा 45.2% घरों में कार है। दोपहिया वाहनों के मामले में भी गोवा देश में शीर्ष पर है. एनएफएचएस की यह रिपोर्ट 2019- 21 के दौरान तैयार हुई है।

इसके मुताबिक, साइकिल के मामले में यूपी 75.6% के साथ दूसरेस्थान पर है। बिहार में झारखंड की तुलना में कम साइकिल है, लेकिन गुजरात व दिल्ली की तुलना में संख्या ज्यादा है।

बिहार में स्टूडेंट्स को मुफ्त साइकिल

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से साइकिल के लिए राशि दी जाती है।

अमूमन हर साल 15.5 लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए राशि उनके खाते में भेजी जाती है। साइकिल उपयोगकर्ताओं की संख्या में वृद्धि की एक बड़ी वजह यह भी है।

सरकारी योजना से बढ़ी उपलब्धता

बिहार में साइकिल की उपलब्धता का एक बड़ा कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साइकिल योजना रही है। इसके तहत सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से साइकिल मुहैया करायी जाती है।

More girls ride cycles than boys in Bihar
बिहार में लड़कों से ज्यादा लड़कियां साइकिल चलाती हैं

इस योजना के तहत अब तक करोड़ की संख्या में लोगों के घरों तक साइकिल की उपलब्धता बढ़ी है। बिहार में लड़कों से ज्यादा लड़कियां साइकिल चलाती हैं। ऐसा इस योजना के कारण ही संभव हो पाया है।

कार : टॉप-5 राज्य सबसे कम कार

  1. गोवा 45.2%
  2. केरल 24.2%
  3. कश्मीर 23.7%
  4. हिमाचल 22.1%
  5. पंजाब 21.9%

सबसे कम कार

  1. बिहार 2.0%
  2. बंगाल 2.8%
  3. आंध्र प्रदेश 2.8 %
  4. ओडिशा 2.7%
  5. झारखंड 4.1%

साइकिल : टॉप-5 राज

  1. प बंगाल 78.9 %
  2. ओड़िशा 72.5%
  3. छत्तीसगढ़ 70.8%
  4. असम 70.3%
  5. पंजाब 67.8%