तिल मूंगफली वाली कद्दू की सब्जी (til mungfali wali kaddu ki sabzi recipe in Hindi)
बहुत सारे क्षेत्रीय स्तर पर कददू को कोहड़ा राशिफल या सीताफल भी कहते हैं आसानी से बन जाती है और इसे कई तरह के मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे हम नवरात्रि के दिनों में भी बना कर खा जाते हैं कद्दू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फिर थोड़े से मसाले डालकर पकाया जाता है आज मैं सफेद तिल और मूंगफली डालकर उसकी रेसिपी लेकर आई हूं जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं
कद्दू बनाने की आवश्यक सामग्री
- 400 ग्राम कददू
- 1-2 आलू
- 3 चम्मच मूंगफली
- 1 प्याज़
- 1 चम्मच पंचफ़ौरन
- 1/2 चम्मच कलोंज़ी
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/3 चम्मच लालमिर्च पाउडर
- 1/3 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/3 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चुटकी भर हींग
- 1 चम्मच अदरक (बारीक कटा)
- 1 चम्मच लहसुन (बारीक कटा)
- 1 चम्मच सफ़ेद तिल
- 2 हरीमिर्च
- स्वाद के अनुसार नमक
- 3 चम्मच सरसों का तेल
कद्दू बनाने का तरीका
- तिल मूंगफली वाली कद्दू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम कद्दू आलू और प्याज को काट लेंगे और लहसुन अदरक हरी मिर्च और हरी धनिया को भी बारीक काट कर रख लेंगे
- तिल और मूंगफली को भूले और ठंडा होने पर इसका छिलका उतारकर दरदरा पीस लेंगे दूसरी तरफ कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करेंगे और गर्म हो जाने पर हींग जीरा कलौंजी पंच फोरन हरी मिर्च और साबुत लाल मिर्च डालकर सड़क में तब तक आएंगे और इसके बाद इसमें हम प्याज ऐड करेंगे
- सुनहरा होने तक भून जाएगा तब हम इसमें कद्दू डाल कर दो से 3 मिनट के लिए फ्राई करेंगे अब आमचूर पाउडर छोड़कर बाकी सभी पिसे मसाले और नमक डालकर मिक्स कर लेंगे फिर इसमें दरदरा पिसा हुआ टिल और मूंगफली भी डाल देंगे और इसे ढककर पकने देंगे बीच-बीच में कद्दू को चलाते रहेंगे
- सब्जी जब अच्छे से पल जाएगी तब हम इसमें अमचूर पाउडर मिलाएंगे और अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे तिल मूंगफली वाली कद्दू की चटपटी सब्जी बंन कर ते आ र हे आप इसे सब को सर्व करें

