आर्थिक तंगी से परेशान BCA स्टूडेंट ने खोली चाय दुकान, जाने स्टोरी
बिहार की राजधानी पटना में अभी बीते दिन ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता का क्रेज खत्म हुआ नहीं की वहीं दूसरी ओर एक और बीसीए स्टूडेंट महिला छात्र ने आत्मनिर्भर होकर चाय की स्टॉल लगा दी हालांकि इनकी कहानी अलग है। वैसे बीते दिन चर्चा में रहने वाली ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का चर्चा पूरे देश में हो गई थी और इससे इंस्पायर होकर पटना की अब और अन्य लड़कियां भी आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रही है चलिए जानते हैं बीसीए स्टूडेंट चाय वाली के बारे में

मोना नाम की यह बीसीए स्टूडेंट मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली है प्राइवेट कॉलेज से बीसीए करने के बाद पिछले कुछ वर्षों से राजधानी पटना के कंकड़बाग में रह रही हैं इनके परिवार में कुल दो बहने हैं और माता-पिता में पिता एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं तो वहीं माता उनकी हाउसवाइफ है मोना पटेल ने बताया की इनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण इनके पिता जल्द ही इन्हें शादी करवाने की बात कर रहे थे पर मोना अभी शादी नहीं करना चाहती क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं इसलिए इन्हें लगता है कि खुद को कुछ न कुछ करना चाहिए इस दौरान इन्होंने प्रियंका गुप्ता कि इंस्पायरल कहानी सुनी और इसके बाद मोना ने भी अपनी चाय की ही स्टॉल खोलने का फैसला लिया।

और फिर इस फैसले के बारे मे इन्होंने भी अपने माता-पिता को बिना बताए ही अपनी चाय के स्टॉल पटना में ज्ञान भवन के सामने लगा दी इनका मानना है कि खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए ताकि किसी दूसरे पर आश्रित ना होना पड़े आपको बता दूं कि शनिवार सुबह इन्होंने आत्मनिर्भर चायवाली नाम से चाय के स्टॉल खोली और पहले दिन ही तकरीबन एक हजार रुपए की कमाई की मोना का मानना है इस स्टॉल को चलाते हुए अपने बिजनेस को ब्रांड के तौर पर बनाने की कोशिश करेंगी।

