बिहार के युवक ने लॉकडाउन में खोई अपनी नौकरी, अब दोस्त के साथ खोला खुद का स्टार्टअप, 2 करोड़ का टर्नओवर, पढ़े कहानी
कहते है हाथ पे हाथ धर के बैठने से कुछ नहीं होता है। कुछ ऐसी ही कहानी है बिहार के नवादा के रहने वाले राकेश मिश्रा की। जो लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से बेरोजगार थे और आज उनकी कंपनी का टर्नओवर 2 करोड़ के पार जा चूका है।
राकेश राजधानी दिल्ली में अपने सहयोगी के साथ “ओवल बीन कैफे” नामक स्टार्टअप चलाते है। राकेश कुमार मिश्रा बिहार के गया जिला के नवादा के रहने वाले है। उनके पिता का नाम सूरज मणि मिश्रा है जो की एक सेवानिवृत्त बैंक क्लर्क है।

राकेश के संघर्ष की कहानी
आपको बता दे की राकेश की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा ग्राम सांबे बिहार से हिंदी माध्यम से हुई है। उसके बाद 6ठी कक्षा के बाद उन्होंने एसजीबी के साहू स्कूल वारिसलीगंज में प्रवेश लिया। वहां से उन्होंने इंटर तक की पढाई पूरी की।

इसके बाद राकेश ने आईएचएम भोपाल से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। उन्होंने अपनी शुरुवाती नौकरी मुंबई के एक MCDonald कैफ़े में की। राकेश अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताते है की “मैंने मुंबई में 6-7 महीने झोपड़पट्टी में गुजारे थे। वहाँ मैं 10-12 लोगों के साथ फर्श पर सोया करता था।”
शुरू किया खुद का स्टार्टअप
इसके बाद राकेश ने दिल्ली की तरफ रुख किया। वहाँ उन्होंने विभिन्न कंपनियों जैसे- CCD, OLA फूड्स इत्यादि में काम किया। उनके जीवन में अहम् मोड़ लॉकडाउन के दौरान आया। जब पुरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था तब उन्होंने अपनी नौकरी गवा दी और 6-7 महीने तक बेरोजगार रहे।

फिर सितंबर 2020 में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खोलने का फैसला किया। उन्होंने अपने सहयोगी सचिन के साथ ओवल बीन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की शुरुवात की। अब वो देश की राजधानी दिल्ली में 4 प्राइम लोकेशंस पर अपना कैफे चला रहे हैं।
दिल्ली में मिला अच्छा रिस्पांस
राजधानी दिल्ली में उनके कैफ़े इन 4 जगहों पर संचालित किये जा रहे है: राजीव चौक मेट्रो, हौज खास गांव, मालवीय नगर और
फोर्टिस अस्पताल आदि। राकेश बताते है की दिल्ली में उन्हें अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है और आने वाले वर्षों दिल्ली में 10-15 आउटलेट्स और खोलने की योजना बना रहे है।

बिहार के लिए बताई अपनी योजना
राकेश का कहना है की “मैं बिहार को गौरवान्वित करना चाहता हूं।” इसके लिए आने वाले दिनों में वो बिहार में 50 आउटलेट खोलना चाहते है। इसके पीछे उनका उद्देश्य बिलकुल स्पष्ट है की वो बिहार में बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार पैदा करना चाहता है।

आपको बता दे की राकेश की कंपनी का टर्नओवर 2 करोड़ के आसपास है। अधिक जानकारी के लिए आप उनकी वेबसाइट ovalbeancafe.com पर विजिट कर सकते है।

