अब आप के आलू पराठे कभी नहीं फटेंगे बनाइए इस विधि से

दोस्तों आलू का पराठा किस को नहीं पसंद आता ठंडी के दिनों में आलू का पराठा और चटनी मक्खन के साथ मिल जाता है तो मजा ही आ जाता है ।आपने बहुत तरह के परांठे बनाए होंगे और खाते भी होंगे लेकिन जब आलू पराठा इस तरीके से बनाएंगे तो यह एकदम परफेक्ट बनेगा और बिना फटे बिल्कुल ही सॉफ्ट आलू पराठा बनकर तैयार होगा आइए जानते हैं आलू पराठे कैसे बनाते हैं

आलू पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री

  • दो कप गेहूं का आटा
  • एक चम्मच तेल या घी
    पराठे में भरावन के लिए
  • 500 ग्राम आलू
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • आधा चम्मच आमचूर पाउडर
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • दो हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल और घी पराठे सेकने के लिए
  • दो से तीन चम्मच हरा धनिया

आलू पराठा बनाने का तरीका

  • अब मैं आप सब को पराठे परफेक्ट बनाने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रही हूं जैसे कि कसूरी मेथी को भरावन में डालने से पहले इसे थोड़ा सा मसल कर डालें इससे आलू के मसाले का टेस्ट बहुत ही अच्छा आएगा।
  • अदरक और लहसुन को कूटकर या बारीक काटकर पराठे के भरावन में डालें इससे पराठे का टेस्ट बहुत ही अच्छा फ्लेवर देगा आप चाहे तो इसमें बारीक कटी प्याज भी डाल सकते हैं
  • आलू पराठा बनाने की विधि
  • सबसे पहले हम आलू को उबाल लेंगे और ठंडा कर लेंगे इसी बीच हम आटा गूथ कर भी तैयार कर लेंगे आटा गुथने के लिए आटे में तेल या घी और थोड़ा सा नमक डालकर नरम आटा गूथ कर तैयार कर ले।
  • अगर आपको आलू के पराठे क्रिस्पी बनाने हैं तो आटे में ही एक आलू को मसल कर मिला लें इसे पराठे एकदम क्रिस्पी बनते हैं
  • साथ ही अगर आपको पराठे मुलायम बनाने हैं तो आप इसमें पानी की जगह दूध का उपयोग करें इससे पराठे नरम बनेंगे
    आटा लगाने के बाद से 15 से 20 मिनट तक का रेस्ट देंगे
  • अब उबले हुए आलू को छीलकर हाथों से अच्छे मसल लें ताकि इसमें आलू का कोई भी गुठली ना रह जाये है अब इसमें नमक ,अजवाइन ,प्याज ,लाल मिर्च, धनिया पाउडर ,अदरक, लहसुन ,कसूरी मेथी, आमचूर पाउडर, हरी मिर्च ,हरा धनिया, गरम मसाला डालकर आलू के साथ अच्छे से मिला लेंगे ।पराठे की स्टाफिंग बनकर तैयार है इसे बराबर भागों में बांट कर गोल गोल लड्डू जैसा बना ले
  • हमने जो पराठे के लिए आटे को गुथे थे उसमें 1 बराबर लोइयां तोड़कर बना ले और प्रत्येक गोले को बेलन से बेलकर बीच में थोड़ा तेल लगा ले और इसमें आलू का मसाला भरकर चारों तरफ से बंद कर दे ।उंगलियों से दबाकर पहले चपटा कर ले और उसके बाद बेलन से हल्के हाथों से बेले
  • अच्छे से इसे गोल बेल लेंगे और तवा गर्म कर इस पर डाल कर बटर की सहायता से अलत पलट के क्रिस्पी होने तक सेक लेंगे। दोस्तों आलू का पराठा बनकर बिल्कुल ही तैयार है यह पराठे और मक्खन हरे धनिए की चटनी मटर या पालक की सब्जी या फिर दही के साथ परोसे कि आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी।