आज सीखेंगे भूने हुए आम लहसुन और मिर्च की चटनी जिसे बनाकर अगर आप एक बार खा लेंगे तो आप इसका स्वाद जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।

आज सीखेंगे भूने हुए आम लहसुन और मिर्च की चटनी जिसे बनाकर अगर आप एक बार खा लेंगे तो आप इसका स्वाद जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। यह चटनी बिल्कुल अलग स्वाद वाली बनती है इतनी चटपटी चटनी खाने में बहुत ही मजेदार लगती है । बिल्कुल देसी और आसान तरीके से मैंने इसे बनाया है साथ ही मै इसमें स्मोकी फ्लेवर देने वाली हूं और आप इसे बना कर दो से 3 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं आइए जानते कैसे बनाते हैं।

भुने हुए आम लहसुन और मिर्च की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दो कच्चे आम
  • एक लहसुन
  • 4 हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • दो चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • स्वाद अनुसार काला
  • नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच

आम की चटनी बनाने की विधि

  • भुने आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हम कच्चे आम को अच्छे से धो कर कपड़े से पूछ कर सुखा लेंगे और गैस के फिल्म पर एक जाली रसके आम लहसुन और हरी मिर्च को भूनेगे जैसे हम बेगन का भर्ता बनाने के लिए बैगन को भूनते हैं ठीक उसी प्रकार आपको कच्चा लहसुन और हरी मिर्च को भी भून लेना है।
  • इसे भूनते समय आपको गैस इसलिए मीडियम रखकर अलत पलट कर अच्छी तरीके से भूनना है ताकि जो आम लहसुन और हरी मिर्च है अच्छे से भून जाए ।इसके बाद इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लेंगे ठंडा होने के बाद हम इन तीनों चीजों को छिलकर थोड़ा साफ कर लेंगे
  • अब ग्राइंडर जार में आम काट कर डाले लहसुन और हरी मिर्च डालकर इसे चला ले दरदरा पीस लेने के बाद इसमें नमक काला नमक जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला ले बस हमारा भूने आम का मजेदार चटनी बिल्कुल तैयार है इसे आप रोटी पूरी पराठे के साथ सर्व करें या बहुत ही टेस्टी लगता है