खिली-खिली सेवई उपमा बनाईये आजमाए हुए ट्रिक्स और टिप्स के साथ |
आज हम सीखेंगे सेवई उपमा बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं सेवई उपमा बनाने की रेसिपी
सेवई उपमा बनाने की सामग्री
- 2-3-कप सेवई(भुना हुआ)
- 4-5-करी पत्ता
- 1-टी सपून राई दाना
- 2-साबुत लाल मिर्च
- 2-प्याज़(बारीक कटा हुआ)
- 2-टमाटर(बारीक कटा हुआ)
- 1-शिमला मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 1-कप पत्ता गोभी(बारीक कटा हुआ)
- 2-कप मटर (उबला हुआ)
- 1-आलू(बारीक कटा हुआ)
- 2-3-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 1/2-टेबल स्पून अदरक(कदूकस किया हुआ)
- 4-फ़्रेंच बीनस
- 1-कप मूंगफली के दाने
- 6-7-काजू
- 1-टेबल स्पून सफ़ेद उड़द दाल
- 1-टेबल स्पून चना दाल
- 1-टी स्पून लाल मिर्च का पाउडर
- 1-टेबल स्पून मैग्गी मसाला
- 1-टेबल स्पून नींबू का रस
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
- सेवई उपमा बनाने की विधिसेवई उपमा बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस भरी कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें काजू और मूंगफली डालकर के हल्का भून ले और फिर आप उसे एक प्लेट में निकाल करके अलग रख लें ।
- अब आप उसी कढ़ाई में राई उड़द दाल चना दाल कढ़ी पत्ता साबुत लाल मिर्च शिमला मिर्च टमाटर प्याज पत्ता गोभी अदरक लहसुन का पेस्ट आलू फ्रेंच बींस उड़द दाल कड़ी पत्ता डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए हल्का भून ले।
- अब आप इसमें भुना हुआ सेवई और हल्का गर्म पानी मिला करके उसे पकने दें फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक काली मिर्च पाउडर लाल मिर्च पाउडर मैगी मसाला उबला हुआ मटर डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से पानी सूख जाने तक पका लें और फिर आप गैस बंद करके इसे मूंगफली और काजू से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट सेवई उपमा ।

