नितीश सरकार का बड़ा ऐलान, अंडरग्राउंड कनेक्टेड होगा बिहार म्यूजियम-पटना म्यूजियम
पर्यटन के दृश्टिकोण से पिछले कुछ सालों में बिहार की राजधानी पटना में खूब काम हुआ है और इसी कड़ी में एक और बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ने जा रहा है पटना म्यूजियम को लेकर। जी हां, पटना के म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है जिसके अंतर्गत बिहार में बन रहे वर्ल्ड क्लास बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को अंडर ग्राउंड कनेक्ट करने की योजना है।
दोनों ही म्यूजियम के अंडर ग्राउंड कनेक्शन का कांसेप्ट बेहद ही यूनिक लगता है जो कही न कही पर्यटकों को भी रोमांचित करेगा, दोनों म्यूजियम की आपस में कनेक्टिविटी से बिहार के पुराने इतिहास को और बेहतर ढंग से समझने में सहूलियत होगी।

वर्चुअल बैठक में जुड़े नितीश कुमार
बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ समीक्षात्मक बैठक की जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जिनमें बिहार म्यूजियम व पटना म्यूजियम के बीच सब-वे कनेक्शन, मीठापुर तालाब परियोजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना शामिल है।

देश का पहला इंटरनेशनल म्यूजियम
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में निर्माणाधीन ‘बिहार म्यूजियम’ देश का पहला इंटरनेशनल म्यूजियम है तो दूसरी तरफ पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है। दोनों म्यूजियम के अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी की बात अपने आप में यूनिक है. जो प्रपोज एलाइन्मेंट दिखाया गया है, यह बढ़िया है. इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है।

बढ़ेगा रोजगार
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर का तालाब परियोजना भी काफी अच्छे कॉन्सेप्ट को लेकर बनाया जा रहा है, तालाब के चारों तरफ अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जाना चाहिए ताकि पूरा क्षेत्र हरियालीयुक्त हो। दूसरी तरफ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना से राज्य के सभी शहरों की स्वच्छता और बढ़ेगी साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

