गर्मी से बिहार की स्कूल टाइमिंग में की गई फिर से बदलाव जारी हुए निर्देश
जैसा की आप लोगों को पता ही होगा बीते दिनों में बिहार के अलग-अलग जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए उनकी स्कूल की टाइमिंग को बदल दिया गया था लेकिन हाल ही में इसे फिर से अपडेट किया गया है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर प्रभाव कम हो को ध्यान में रखते हुए इसे बदला गया है तो आइए जानते हैं इसमें विशेष रूप से क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

तत्काल मौसम का रुख देखते हुए पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने एक आदेश जारी की है जिसमें बुधवार 27 अप्रैल से जिले की सभी स्कूल की टाइमिंग जोकि पहले सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक खुलती थी अब उनकी टाइमिंग प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे तक कर दी गई है और यह नई नीति व्यवस्था गर्मी की छुट्टी तक प्रभावी रहेंगे इनके साथ साथ पटना सहित आठ और जिलों में स्थिति गंभीर हो सकती है जिसमें लगभग तापमान 40 पार कर चुकी हैं एवं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है।
जोकि आने वाले दिनों में राज्य के दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में लू की हाई अलर्ट जारी की है जिसके अंतर्गत अगले 3 दिन तक निम्न 16 जिलों में हाई अलर्ट जारी की गई है जो है खगड़िया, नवादा, बांका, पटना, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, जमुई, बक्सर, औरंगाबाद इत्यादि इन जिलों में भीषण गर्मी व तेज गर्म हवाओ की रफ्तार से सामान्य दिनचर्या काफी प्रभावित हो सकती है।

