पटना में बनेगा हैप्पी स्ट्रीट नाईट मार्केट, लगेगा वीकेंड बाजार, खरीदारी और खाना साथ साथ

महानगरों के मेट्रो सिटी की तरह पटना में हैप्पी स्ट्रीट बनाने की तैयारी चल रही है। पटना का हार्ट कहे जाने वाले गांधी मैदान इलाके में वीकेंड नाइट मार्केट लगाने की तैयारी चल रही है।

JP गोलंबर से लेकर पीर अली खां पार्क तक एक लेन में शनिवार और रविवार को लगने वाला नाइट मार्केट खास स्पॉट बनेगा। इस मार्केट की खास बात होगी कि इसे एक ही रंगे से सजाया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब बहुत जल्द इसके लिए काम चालू हो जाएगा।

Preparation to make Happy Street in Patna like metro city of metros
महानगरों के मेट्रो सिटी की तरह पटना में हैप्पी स्ट्रीट बनाने की तैयारी

गांधी मैदान के पास का इलाका होगा जगमग

दिल्ली की तरह देश के बड़े महानगरों की तरह पटना में पहल की जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गांधी मैदान के इलाके में हैप्पी स्ट्रीट बनाने को लेकर पूरी तैयारी है।

The area near Gandhi Maidan will be illuminated
गांधी मैदान के पास का इलाका होगा जगमग

हैप्पी स्ट्रीट परियोजना के तहत गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों को एक प्रमुख हैंग आउट स्पॉट बनाया जाएगा। होटल मौर्या के पास स्थित जेपी गोलंबर से लेकर शहीद पीर अली खां पार्क तक विकसित होने वाले हैप्पी स्ट्रीट को लेकर योजना रंग बिरंगी खूबसूरत लाइटों से सजाकर एक विशेष मार्केट लगाने की तैयारी है।

स्ट्रीट फूड और मोबाइल शॉपिंग स्टॉल की व्यवस्था होगी

गांधी मैदान के आस पास शनिवार और रविवार को हैप्पी स्ट्रीट लगेगी। शनिवार और रविवार दो दिनों के इस विशेष मार्केट में स्ट्रीट फूड और मोबाइल शॉपिंग स्टॉल की व्यवस्था होगी।

सब एक कलर और एक तरह के मॉडल से सजाया जाएगा। यहां लोग खरीददारी करने के साथ-साथ अस्थाई खाद्य स्टॉलों से स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी स्वाद ले सकेंगे।

जेपी गोलंबर से पीर अली खां पार्क तक लगभग डेढ़ सौ मीटर के एरिया में अधिक संख्या में एलईडी स्क्रीन और आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इस एरिया में बच्चों को लेकर भी विशेष तैयारी है।

Street food and mobile shopping stalls will be arranged
स्ट्रीट फूड और मोबाइल शॉपिंग स्टॉल की व्यवस्था होगी

पूरी योजना पर लगभग 6 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। मार्केट को तैयार करने के लिए कोलकाता की एक एजेंसी का चयन हुआ है।

सिंघल इंटरप्राइजेज नाम की इस एजेंसी बहुत जल्द काम शुरू कर देगी। मार्केट लगने के बाद लोग रात में एक अच्छा हैंग आउट कर पाएंगे।

वेंडरों के लिए विशेष प्लान

स्मार्ट सिटी की PRO हर्षिता बताती हैं कि ‘हैप्पी स्ट्रीट योजना के तहत पीर अली खां पार्क से लेकर जेपी गोलंबर के बीच दो बड़े मेगा एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे।

इसके अलावा स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए डेजिग्नेटिड स्पेस तैयार किया जाएगा। इस पूरे एरिया को ऐसे विकसित किया जाएगा कि वीकेंड पर लोग परिवार के साथ जा सकते हैं। छुट्‌टी के दिन लोग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का प्लान कर सकते हैं।

एक लेन को किया जाएगा बंद

हर्षिता का कहना है कि इसके लिए वीकेंड में जेपी गोलंबर से शहीद पीर अली खा पार्क तक सड़क के एक लेन पर परिचालन पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

Operation on one lane of the road from JP Golambar to Shaheed Peer Ali Kha Park will be completely closed
जेपी गोलंबर से शहीद पीर अली खा पार्क तक सड़क के एक लेन पर परिचालन पूरी तरह से बंद किया जाएगा

इससे लोग सुरक्षित सड़क पर पैदल घूमते हुए खरीदारी कर पाएंगे। यह वीकेंड की रात के समय के लिए होगा और इसके लिए समय तय किया जाएगा।

गांधी मैदान एरिया को पटना का सर्कुलर बिजनेस डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। यहां क्षेत्र में कई सिनेमा हॉल हैं, पार्क हैं, इसके अलावा गांधी मैदान में एक बड़ा मेगा स्क्रीन भी लगाया गया है, जहां लोग फुरसत के पल बिताते हैं।

ऐसे में इस पूरे क्षेत्र को एक पब्लिक प्लेस मेकिंग के रूप में डेवलप करने के उद्देश्य से यह हैप्पी स्ट्रीट की योजना लाई गई है। इसके लिए ट्रैफिक की भी व्यवस्था बेहतर की जाएगी।