बिहारः लालू यादव के करीबी और RJD सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ED ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, उर्वरक घोटाला मामले में हुई करवाई
आरजेडी (RJD) से राजयसभा के सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, यह गिरफ्तारी उर्वरक घोटाला मामले में करवाई करते हुए हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद राजद तथा बिहार के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। अमरेंद्र धारी सिंह लालू यादव के करीबी माने जाते है साथ ही वह एक नामचीन बिजनेसमैन भी है।

फिलहाल गिरफ्तारी के बाद सांसद ए.डी. सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया है और दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में उनसे पूछताछ की जा रही है, आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने भी एडी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसी मामले को आधार बनाते हुए ED यह केस अपने हाथों में लेकर जांच कर रही है।
कौन है अमरेंद्र धारी सिंह?
ए.डी. सिंह की गिरफ़्तारी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से हुई है, सिंह के ऊपर फर्टिलाइजर घोटाले का आरोप लगा है, पटना के रहने वाले एडी सिंह बिहार के बड़े कारोबारियों में से एक हैं जो फर्टिलाइजर और केमिकल्स और रियल एस्टेट का बिज़नेस करते है। उनकी शुरूआती पढाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी हुई जिसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी चले गए। आज उनकी सम्पति लगभग 200 करोड़ रूपए की है।

