स्ट्रीट स्टाइल बहुत ही स्वादिष्ट तवा पुलाव बनाने की विधि

आज तक तो आपने कुकर या कढ़ाई में ही पुलाव बना करके खाया होगा पर क्या आपने कभी तवा पर बना करके पुलाव खाया है तो उसी तरह का एक व्यंजन यह भी है तवा आलू पुलाव जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं तवा आलू पुलाव बनाने की रेसिपी

तवा आलू पुलाब बनाने की सामग्री

  • 1-आलू(क्यूब मे कटा हुआ)
  • 2-टमाटर(कटा हुआ)
  • 2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
  • 2-कप चावल(पका हुआ)
  • 1-छोटा चम्मच जीरा
  • 2-तेज पत्ता
  • 1-इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • 1-हरा इलायची
  • 1/2-छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2-छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1-छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1-छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-घी/तेल

तवा आलू पुलाव बनाने की विधि

  • तवा आलू पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक तवा में घी डाल कर के उसे गर्म करेंगे फिर आप उसमें तेजपत्ता जीरा दालचीनी का टुकड़ा डालकर के हल्का चटकने देंगे ।
  • फिर आप इसमें हरी इलायची कटा हुआ आलू डाल करके इसे नरम होने तक पका लेंगे अब आप इसमें स्वादानुसार नमक टमाटर हल्दी पाउडर डालकर के टमाटर को नरम होने तक पकाएंगे ।
  • अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2 मिनट तक पका लेंगे,फिर आप इसमें उबले हुए चावल को डाल कर के अच्छे से मिला लेंगे और फिर आप इसे 5 मिनट तक ढक कर के पकने देंगे ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट तवा पुलाव अब आप इसे सब्जी या दही के साथ गरमागरम सर्व करें ।