घर पर टेस्टी तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने की विधि

आज हम सीखेंगे तारी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी

तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री

  • 1- कटोरा लौकी(कटा हुआ)
  • 1-टमाटर(कटा हुआ)
  • 2-हरा मिर्च(कटा हुआ)
  • 1-टेबल स्पून जीरा
  • 1-चुटकी हींग
  • 1-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1-टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1-टेबल स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2-टेबल स्पून गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2-टेबल स्पून नींबू का रस(विकल्पी)
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-तेल
  • अवस्यकतानुसार-पानी
  • अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)

तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने की विधि

  • तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कुकर में तेल गरम करें और उसमें हींग और जीरा डालकर के हल्का चटकने दें ।
  • अब आप उसमें टमाटर हरा मिर्च डाल कर के उसे 2 मिनट तक पकने दें,फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर कटा हुआ लौकी डाल करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए इसे 2 मिनट तक पका लें।
  • तब आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल करके इसे दो सिटी आने तक पका लें।
  • फिर आप उबले हुए लौकी में को मैश कर ले और फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला आमचूर पाउडर डाल करके इसे 6 से 7 मिनट तक पकने दें और फिर आप इसे हरा धनिया से गार्निश करके गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट तरी वाली लौकी टमाटर की सब्जी।