घर पर स्वादिष्ट मसाला मठा बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे मसाला मट्ठा बनाने की रेसिपी जो पीने में अत्यंत ही ज्यादा ठंडा एवं स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं मसाला मट्ठा बनाने की रेसिपी
मसाला मट्ठा बनाने की सामग्री
- 1-कप दही
- 10-12-पुदीना का पत्ता
- 1/2-टेबल स्पून जीरा पाउडर(भुना हुआ)
- 1-हरा मिर्च
- स्वादानुसार-काला नमक
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-पानी
- अवस्यकतानुसार-बर्फ का टुकड़ा
- अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)
मसाला मट्ठा बनाने की विधि
- मसाला मट्ठा बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सर जार में दही धनिया पत्ता पुदीने का पत्ता आवश्यकतानुसार पानी जीरा पाउडर हरा मिर्च स्वाद अनुसार नमक,काला नमक डालकर के इन सभी चीजों को अच्छे से बारीक पीस लें
- और फिर आप इससे ग्लास में निकाल कर के आइस क्यूब्स डाल करके सर्व करें।
- तो दोस्तों तैयार है आपका ठंडा ठंडा एवं स्वादिष्ट मसाला मट्ठा।

